TRENDING TAGS :
Sitapur News: दुष्कर्म आरोपी की पुलिस से मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में घायल होकर गिरफ्तार
Sitapur News: सीतापुर में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी की पुलिस से मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से आरोपी घायल।
Sitapur Police Encounter
Sitapur News: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जनपद में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी और पुलिस के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी गोली लगने से घायल हो गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दरअसल, अटरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत की रखवाली कर रही नाबालिग किशोरी के साथ गांव के ही रहने वाले सतीश उर्फ छोटू पर जबरन दुष्कर्म करने का आरोप है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।वहीं इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया गया था और लगातार उसकी तलाश की जा रही थी।
पुलिस के मुताबिक, अटरिया थाना पुलिस को सूचना मिली कि वांछित आरोपी बंदरिया बाजार से मिशनी जाने वाले रास्ते पर अकबरपुर मोड़ के पास मौजूद है।सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपी ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा।इसके बाद पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, कारतूस और कुछ नगदी बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के मुकदमे के साथ-साथ शस्त्र अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी और ऐसे अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। मामले की जांच जारी है।


