Sitapur News: सीतापुर में आसमान से बरसी 'मौत', मां-बेटी की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत, कई घर खाक

Sitapur News: सीतापुर के सदरपुर में आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा; मां-बेटी की दर्दनाक मौत और 7 साल की बच्ची गंभीर रूप से झुलसी। कई घरों में लगी भीषण आग पर ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड ने पाया काबू।

Shivam Shrivastava
Published on: 5 April 2026 9:52 AM IST
Sitapur News:  सीतापुर में आसमान से बरसी मौत, मां-बेटी की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत, कई घर खाक
X

Sitapur News: जिले के सदरपुर थाना क्षेत्र के सरैंया चलाकापुर गांव में रविवार को आकाशीय बिजली गिरने से भीषण हादसा हो गया। इस घटना ने पूरे गांव को दहला दिया। बिजली गिरने के बाद लगी आग ने देखते ही देखते कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली एक मकान पर गिरी, जिसके बाद उसमें आग लग गई। कुछ ही देर में आग आसपास के घरों तक फैल गई और विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों ने शोर मचाकर लोगों को घरों से बाहर निकाला और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

इस दर्दनाक हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई। मृतकों की पहचान फूलमती (पत्नी शत्रुध्न) और उनकी 60 वर्षीय मां दुरा (पत्नी भगौती प्रसाद, निवासी बड्डूपुर, बाराबंकी) के रूप में हुई है। वहीं, 7 साल की बच्ची माही (पुत्री खुनखुन) गंभीर रूप से झुलस गई है, जिसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसवा में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया। क्षेत्रीय विधायक आशा मौर्य ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को तत्काल राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए। पुलिस, फायर ब्रिगेड और स्वास्थ्य विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं।

फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।

Shivam Shrivastava
ABOUT THE AUTHOR

Shivam Shrivastava

शिवम उत्तर प्रदेश के एक युवा और उभरते पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 4 वर्षों का अनुभव प्राप्त है। वे राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य और हाइपरलोकल खबरों की गहरी समझ रखते हैं और समसामयिक मुद्दों पर सटीक व प्रभावशाली रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी विशेष रुचि डाटा-ड्रिवन पत्रकारिता और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग में है, जिससे उनकी खबरें अधिक तथ्यात्मक और विश्वसनीय बनती हैं। वे जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल मीडिया के बदलते स्वरूप को भी समझते हैं। लेखन और रिसर्च में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक सक्षम और जिम्मेदार पत्रकार के रूप में स्थापित करती है।

Next Story