TRENDING TAGS :
Sitapur News: एंटी करप्शन टीम ने एसडीएम के पेशकार को 1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा
Sitapur News: सिधौली तहसील में एंटी करप्शन टीम ने एसडीएम कार्यालय में तैनात पेशकार अनुपम श्रीवास्तव को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
Sitapur News
Sitapur News: यूपी के सीतापुर में सिधौली तहसील परिसर में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एसडीएम कार्यालय में तैनात पेशकार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान अनुपम श्रीवास्तव के रूप में हुई है, जिसे टीम ने करीब 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा।
जानकारी के अनुसार, एक पीड़ित ने दाखिल-खारिज निरस्त किए जाने के मामले में उपजिलाधिकारी कार्यालय में आवेदन किया था। आरोप है कि इसी प्रकरण में कार्रवाई के नाम पर पेशकार द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही थी। परेशान होकर पीड़ित ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से की।शिकायत के आधार पर टीम ने सुनियोजित तरीके से जाल बिछाया।
बुधवार को पीड़ित को साथ लेकर टीम तहसील पहुंची, जहां जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम ली, उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। इस अचानक हुई कार्रवाई से तहसील परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।कार्रवाई के दौरान एंटी करप्शन टीम आरोपी को हिरासत में लेकर अपने साथ ले गई और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।


