Sitapur News: सीतापुर में कशिश ने हाईस्कूल तो शिखा वर्मा ने इंटरमीडिएट में किया यूपी टॉप

Sitapur News: सीतापुर की कशिश और शिखा वर्मा ने यूपी बोर्ड में टॉप कर रचा इतिहास, साधारण परिवार से निकलकर मेहनत और लगन से हासिल की बड़ी सफलता।

Sami Ahmed
Published on: 23 April 2026 7:59 PM IST (Updated on: 23 April 2026 9:32 PM IST)
Kashish did high school in Sitapur and Shikha Verma did intermediate UP top
X

सीतापुर में कशिश ने हाईस्कूल तो शिखा वर्मा ने इंटरमीडिएट में किया यूपी टॉप (Photo- Newstrack)

Sitapur News: गुरुवार को यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ, जिसमें एक बार फिर सीतापुर की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश में परचम लहराया। इंटरमीडिएट की छात्रा शिखा वर्मा ने 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि हाई स्कूल की छात्रा कशिश वर्मा ने 97.83 प्रतिशत अंक पाकर यूपी टॉप किया। दोनों छात्राएं बाबू राम सावित्री देवी इंटर कॉलेज की छात्राएं हैं और साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखती हैं।

बेटियों की उपलब्धि का मनाया गया जश्न

रिजल्ट घोषित होते ही कॉलेज में खुशी का माहौल छा गया। छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों ने आतिशबाजी कर और ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचकर इस उपलब्धि का जश्न मनाया। दोनों टॉपर्स को प्रदेश की शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने फोन कर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


अपनी सफलता पर शिखा और कशिश ने इसका श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया। उन्होंने बताया कि नियमित पढ़ाई, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही उनकी सफलता का मूल मंत्र रहा। दोनों छात्राओं ने अन्य विद्यार्थियों को भी मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई करने की प्रेरणा दी।

उन्होंने यह भी कहा कि आज के युवा मोबाइल फोन में अधिक समय व्यर्थ करते हैं, जबकि उन्हें अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। कशिश वर्मा भविष्य में एक अध्यापक बनकर समाज को शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ाना चाहती हैं, वहीं शिखा वर्मा इनकम टैक्स अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं।

सीतापुर की इन बेटियों की सफलता ने न सिर्फ उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले को गौरवान्वित किया है।

Sami Ahmed
ABOUT THE AUTHOR

Sami Ahmed

Next Story