TRENDING TAGS :
Sitapur News: सीतापुर में महिला का खेत में शव, प्रेमी का घर में लटका शव, हत्या और आत्महत्या जांचाधीन
Sitapur News: सीतापुर में महिला का शव खेत में और प्रेमी का घर में फांसी पर मिला। पुलिस हत्या और आत्महत्या के एंगल से गहन जांच कर रही है।
Sitapur News: यूपी के सीतापुर जनपद के महोली कोतवाली क्षेत्र से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां तीन बच्चों की मां रीमा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में मिला, जबकि उसके कथित प्रेमी भारत का शव घर के अंदर फांसी पर लटका पाया गया। जानकारी के अनुसार, रीमा कई वर्षों से अपने मायके में रह रही थी। सोमवार देर शाम वह घर से खेतों की ओर गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। मंगलवार दोपहर खोजबीन के बाद उसका शव खेत में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, और पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
इस घटना में नया मोड़ तब आया जब भारत का शव उसके घर में फांसी पर लटका पाया गया। एक ही दिन में दोनों की मौत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस इसे हत्या और आत्महत्या के एंगल से जांच रही है। परिजनों का आरोप है कि रीमा और भारत के बीच पिछले चार वर्षों से प्रेम संबंध थे। उनका कहना है कि इसी विवाद के चलते भारत ने पहले रीमा की हत्या की और बाद में खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
रीमा की शादी करीब 20 साल पहले हुई थी और पिछले सात वर्षों से उसके पति से विवाद चल रहा था। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार


