TRENDING TAGS :
अबॉर्शन की दवाएं खिलाईं...सपा सांसद बर्क का डॉक्टर बहनोई निकला ‘दरिंदा’,नर्स ने दर्ज कराई रेप की FIR
Sambhal Sansad Ziaur Rahman Barq: संभल जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क के बहनोई पर एक नर्स ने संगीन आरोप लगाए है।
Sambhal News
Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क के बहनोई पर एक नर्स ने संगीन आरोप लगाए है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ रेप सहित कई अन्य गंभीर धाराओं पर एफआईआर दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी है। मिली जानकारी के अनुसार संभल कोतवाली का है।
मुरादाबाद के कुंदरकी थाना अन्तर्गत रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को दी गयी तहरीर में बताया है कि सात दिसंबर 2022 को नखासा क्षेत्र के मोहल्ला दीपा सराय के गैरतपुरा में रहने वाले डॉ. जैद के बिस्मिल्लाह हॉस्पिटल में बतौर नर्स नौकरी दी थी। कुछ ही दिनों बाद डॉक्टर जैद उसके साथ गलत हरकतें करने लगा। यहीं नहीं उसने नर्स को अपने जाल में फंसा लिया। पीड़िता के मुताबिक बाद में उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गयी। डॉ. जैद ने अस्पताल में ही बने एक कमरे में उसे ले गये और दवा देकर चले गये। जिसे खाते ही वह बेहोश हो गयी। जब उसे होष आया तो डॉक्टर ने उसे आपत्तिजनक तस्वीरें दिखायीं।
इसके बाद डॉक्टर उसे लगातार धमकी देता रहा। वह धमकी देता था कि अगर उसने किसी को कुछ भी बताया तो उसकी तस्वीरें वायरल कर दी जाएगीं और उसकी नौकरी भी खत्म हो जाएगी। तस्वीरें वायरल करने की धमकी देते हुए डॉक्टर ने करीब तीन सालों तक पीड़िता का शारीरिक शोषण किया। इस दौरान वह उसे हल्द्वानी, बरेली, रामपुर और नैनीताल जैसे कई शहरों में ले गया और रेप किया। यही नहीं उसने कई बार उसे गर्भपात की दवाएं भी जबरन खिलाईं ताकि मामला खुल न सके। पीड़िता के मुताबिक डॉक्टर जैद ने 19 अगस्त 2024 को भी उसके साथ दुराचार किया। जिसके बाद उसने नौकरी छोड़ दी। पीड़िता की मां ने आरोपी के पिता मोहम्मद असलम से इस मामले की शिकायत की तो उनके अभद्रता की। इसके बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी।
क्या बोले सपा सांसद?
वहीं इस मामले में सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने कहा कि उनका आरोपी डॉक्टर से कोई लेना-देना नहीं है। डॉक्टर जैद से लगभग डेढ़ साल पहले ही उनकी बहन का तलाक हो चुका है। इस मामले में पुलिस अधिकारी कुलदीप सिंह का कहना है कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


