TRENDING TAGS :
Sultanpur News: सरेराह अपहरण और बेरहमी से हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात, गोमती नदी से बरामद शव
Sultanpur News: सुलतानपुर के चांदा क्षेत्र में अमन यादव का सरेराह अपहरण कर बेरहमी से पिटाई के बाद हत्या, शव गोमती नदी से बरामद, इलाके में आक्रोश।
Sultanpur News
Sultanpur News: चांदा कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की रात हुई दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे जिले को हिला दिया है। साढ़ापुर गांव निवासी अमन यादव (24) का कार सवार बदमाशों ने सरेराह अपहरण कर लिया पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है,अपहरण के बाद उसकी बर्बर तरीके से पिटाई की और फिर हत्या कर शव को गोमती नदी में फेंक दिया। रविवार सुबह जब इब्राहिमपुर घाट के पास युवक का शव मिला तो पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताई अपहरण की खौफनाक कहानी
अमन यादव शनिवार रात अपने चचेरे भाई को लेने के लिए बाइक से चांदा जा रहा था। इसी दौरान ईशीपुर अरजो के पास एक कार में सवार 5–6 बदमाशों ने उसे बीच सड़क पर रोका। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बदमाशों ने अमन को जबरन कार से उतारकर पास ही स्थित स्कूल के मैदान में ले गए,मैदान में उसे दौड़ा-दौड़ाकर बेरहमी से पीटा गया, जिससे वहां जगह-जगह खून के धब्बे मिले। आसपास मौजूद लोगों के शोर मचाने पर बदमाश अमन को कार में जबरन बैठाकर फरार हो गए।
CCTV में कैद हुई पूरी घटना
घटना के बाद सामने आए वीडियो और सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि बदमाश अमन की पिटाई कर रहे हैं और बाद में उसे कार में ठूंसकर ले जाते हैं। फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है,रविवार सुबह गोमती नदी के इब्राहिमपुर घाट के पास स्थानीय लोगों ने एक शव देखा। सूचना मिलते ही चांदा पुलिस मौके पर पहुंची। पहचान होने पर पुष्टि हुई कि शव अमन यादव का है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है,घटना की गंभीरता को देखते हुए कई थानों की पुलिस फोर्स ने रात में ही इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया था, लेकिन बदमाश फरार हो गएपुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने बताया,सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं,घटना में 5–6 लोगों के शामिल होने की आशंका है,आरोपियों की पहचान कर ली गई है,दो आरोपियों को गिरफ्तर कर लिया गया है अन्य की तलाश जारी है


