TRENDING TAGS :
Sultanpur News : सुल्तानपुर में अवैध संबंध में पति की हत्या, पत्नी हिरासत में
Sultanpur News : सुल्तानपुर के लंभुआ में कथित अवैध संबंध में पति की हत्या, पत्नी हिरासत में, फरार आरोपी की तलाश में चार टीमें गठित।
Sultanpur murder case
Sultanpur News : जिले के लंभुआ थाना क्षेत्र के मदनपुर पनियार गांव में रविवार देर रात घर के अंदर युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
घटना की जानकारी पर पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया। उनके साथ अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह व कोतवाल लंभुआ धीरज कुमार भी मौजूद रहे। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र कर जांच शुरू कर दी है।
धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या का आरोप
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक अमित सिंह (35) पुत्र हरिनाम सिंह ट्रक चालक था। उसका मित्र दीपक सिंह भी ट्रक ड्राइवर है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अमित की पत्नी शिल्पी सिंह और दीपक सिंह के बीच कथित अवैध संबंध की बात सामने आ रही है।बताया जा रहा है कि रविवार को अमित और दीपक दोनों घर आए थे। देर रात किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि इसी दौरान पत्नी शिल्पी सिंह और दीपक सिंह ने मिलकर धारदार हथियार से अमित के गले पर वार कर उसकी हत्या कर दी।मृतक के भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। भाई के आने के बाद पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
पत्नी हिरासत में, फरार आरोपी की तलाश तेजएसपी चारु निगम ने बताया कि आरोपी पत्नी को हिरासत में ले लिया गया है। फरार चल रहे दीपक सिंह की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की गई हैं। जिले की पुलिस और एसओजी टीम उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है।
तीन मासूमों के सिर से उठा पिता का साया
इस घटना से गांव में मातम का माहौल है। मृतक अपने पीछे तीन बच्चों – शिव सिंह, महक सिंह और यश सिंह – को छोड़ गया है। पिता की मौत के बाद बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक ही घटना में परिवार बिखर गया—पिता की मौत और मां के जेल जाने की आशंका से भविष्य पर संकट गहरा गया है।पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और जल्द ही फरार आरोपी की गिरफ्तारी का दावा कर रही


