Sultanpur News: वरासत के नाम पर रिश्वत लेते लेखपाल गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई

Sultanpur News: सुल्तानपुर के जयसिंहपुर तहसील में वरासत दर्ज करने के नाम पर रिश्वत लेते लेखपाल को एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

Taaquweem Fatma
Published on: 2 Jun 2026 5:57 PM IST
Sultanpur News: वरासत के नाम पर रिश्वत लेते लेखपाल गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई
X

Sultanpur News

Sultanpur News: जयसिंहपुर तहसील में तैनात एक लेखपाल को वरासत दर्ज करने के नाम पर रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लेखपाल के खिलाफ किसान की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित किसान ने आरोप लगाया था कि लेखपाल विवेक वर्मा वरासत दर्ज करने के एवज में 5 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। शिकायत के बाद अयोध्या एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया और पीढ़ी चौराहा क्षेत्र में रिश्वत लेते ही आरोपी को पकड़ लिया।गिरफ्तारी के बाद टीम ने आरोपी को कूरेभार थाने पहुंचाया, जहां उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

बताया जा रहा है कि आरोपी लेखपाल विवेक वर्मा जयसिंहपुर क्षेत्र के अलावलपुर गांव का निवासी है।एंटी करप्शन टीम ने कहा कि आरोपी को आगे की विधिक कार्रवाई के लिए एंटी करप्शन अदालत गोरखपुर में पेश किया जाएगा। वहीं, प्रशासनिक स्तर पर भी मामले की जांच शुरू कर दी गई है।घटना के बाद तहसील परिसर में हड़कंप मचा हुआ है।

Taaquweem Fatma
ABOUT THE AUTHOR

Taaquweem Fatma

सुल्तानपुर संवाददाता

Next Story