Sultanpur सुल्तानपुर में पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी तालिब उर्फ़ आज़म खां ढेर, एक लाख का इनामी

Sultanpur News : सुल्तानपुर में पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी तालिब उर्फ़ आज़म खां मारा गया, उसके खिलाफ एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।

Taaquweem Fatma
Published on: 5 Jan 2026 11:09 AM IST
Sultanpur  सुल्तानपुर में पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी तालिब उर्फ़ आज़म खां ढेर, एक लाख का इनामी
X

Sultanpur Police Encounter

Sultanpur News : जनपद सुल्तानपुर के लम्भुआ थाना क्षेत्र में रविवार को पुलिस और कुख्यात अपराधी के बीच हुई मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी बदमाश मारा गया। मृतक की पहचान तालिब उर्फ़ आज़म खां, पुत्र गफ्फार खां, निवासी गौरिया, थाना फरधान, जनपद लखीमपुर खीरी, के रूप में हुई है।पुलिस सूत्रों के अनुसार, दिनांक 05 जनवरी 2025 को तालिब उर्फ़ आज़म खां के लम्भुआ क्षेत्र में मूवमेंट की सूचना मिलने पर सुल्तानपुर पुलिस और लखीमपुर खीरी पुलिस की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी की। खुद को घिरता देख, बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।बताया जा रहा है कि तालिब उर्फ़ आज़म खां लखीमपुर खीरी जनपद के फरधान थाना क्षेत्र का कुख्यात अपराधी था और उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। वह कई संगीन आपराधिक मामलों में वांछित चल रहा था।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूरे घटनाक्रम के संबंध में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखी गई और आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं।

Taaquweem Fatma
ABOUT THE AUTHOR

Taaquweem Fatma

सुल्तानपुर संवाददाता

Next Story