Sultanpur News सुल्तानपुर में ट्रेलर ने टूरिस्ट बस को मारी टक्कर, महिला श्रद्धालु की मौत; कई घायल

Sultanpur News : सुल्तानपुर में भोर में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ट्रेलर की टक्कर से टूरिस्ट बस पलटी; एक महिला श्रद्धालु की मौत, कई गंभीर घायल

Taaquweem Fatma
Published on: 6 Dec 2025 2:21 PM IST
Sultanpur News  सुल्तानपुर में ट्रेलर ने टूरिस्ट बस को मारी टक्कर, महिला श्रद्धालु की मौत; कई घायल
X

Sultanpur Road Accident

Sultanpur News : जिले के कूरेभार थाना क्षेत्र में भोर के समय एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। स्थानीय चौराहे पर एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रेलर ने सामने से आ रही टूरिस्ट बस में जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेलर और बस दोनों सड़क किनारे पलट गए, जिससे चीख-पुकार मच गई और मौके पर अफरा-तफरी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, टूरिस्ट बस महाराष्ट्र के रहने वाले श्रद्धालुओं को अयोध्या दर्शन करवाकर प्रयागराज ले जा रही थी। बस में सवार सभी यात्री धार्मिक यात्रा पर निकले थे। इसी दौरान सुबह करीब भोर में हादसा हो गया।हादसे में एक महिला श्रद्धालु विभा राव शरद पाटिल पत्नी शरद पाटिल 50 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दर्जनभर से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। बस और ट्रेलर में फंसे यात्रियों को बड़ी मशक्कत से बाहर निकाला गया।सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। कई घायलों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण किया और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर ट्रेलर चालक की जिम्मेदारी व हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, ट्रेलर की तेज रफ्तार और नियंत्रण खोने की वजह से यह भीषण हादसा हुआ है।हादसे के बाद श्रद्धालुओं के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है,अपर पुलिस अधीक्षक अखण्ड प्रताप सिंह ने बताया कि मरीजो का इलाज किया जा रहा है मृतका की डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Taaquweem Fatma
ABOUT THE AUTHOR

Taaquweem Fatma

सुल्तानपुर संवाददाता

Next Story