Etawah Navratri Festival: इटावा में निकली गई देवी देवताओं की झांकियां, बुलडोजर भी रहा आकर्षण का केंद्र

Etawah Navratri Festival: नवरात्रि में भगवान की विशाल झंडा व भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। योगी बाबा का बुलडोजर भी अब भाजपा के कार्यक्रमों के साथ धार्मिक आयोजनों में दिखने लगा है।

Uvaish Choudhari
Published on: 10 April 2022 12:22 PM IST
Tableaux of deities in Etawah
X

इटावा में निकली गई देवी देवताओं के स्वरूपों की झांकियां

Etawah Navratri Festival: इटावा में नवरात्र की अष्टमी पर शहर में विशाल झंडा निकाला गया। एक दर्जन से अधिक देवी देवताओं के स्वरूपों की झाकियां शोभायात्रा में रही। साथ ही योगी बाबा का बुलडोजर भी अब भाजपा के कार्यक्रमों के साथ साथ धार्मिक आयोजनों में दिखाई देने लगे है। साथ बुलडोजर पर योगी आदित्यनाथ के होर्डिंग भी बुलडोजर पर दिखाई दिए।

भगवान की विभिन्न झांकियां आकर्षण का केंद्र रही

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शहर के कटरा शमशेर खा मोहल्ले से युवा अग्रवाल सभा द्वारा मां भगवती की विशाल झंडा व भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें 1 दर्जन से अधिक भगवान के स्वरूपों की विभिन्न झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा में सबसे आगे भगवान शिव शंकर पार्वती की झांकी व उनके पीछे राधा कृष्ण जी बाल स्वरूप की झांकी, बीच में यात्रा के कई डीजे साउंड सिस्टम शामिल थे। जिस पर युवा भक्तिमय गीतों पर जमकर थिरक रहे थे, इसके अलावा मुख्य बात यह थी इस बार बाहर से आये कलाकारों द्वारा भगवान के भेष में डीजे साउंड सिस्टम पर प्रस्तुति दी।


यात्रा में सबसे खास व मुख्य आकर्षण का केंद्र इस बार प्रदेश के दूसरी बार मुख्यमंत्री चुने गए योगी आदित्य नाथ की बुल्डोजर के साथ उनकी पूरी फ्लीट शोभायात्रा में शामिल रही। जिसमे सबसे ज्यादा बाबा के समर्थकों को प्रभावित किया वह उनका बुल्डोजर था जिस पर योगी आदित्य नाथ की बड़ी बड़ी होर्डिंग्स भी लगी थी साथ ही एक कलाकार उनके भेष भूसा में सजा हुआ चल रहा था। इसके पीछे विशाल झण्डा भी अपनी अलग छठा बिखेर रहा था। उसके पीछे राम दरबार की झांकी व सबसे अंत में माता दुर्गा स्वरूप की भव्य झांकी तो अपनी अलग ही तेज बिखेर रही थी।


शोभायात्रा शहर के हनुमान मंदिर कटरा सेवा कली से शुरू होकर नया शहर चौराहा, नौरंगाबाद चौराहा, तिकोनिया, नगर पालिका चौराहा, राजागंज चौराहा, पचरहा, छैराहा, बाह अड्डा, टैक्सी मन्दिर होते हुए माता सिद्ध पीठ कालीबाह पर पहुंची जहां पर विशाल झंडा माता रानी के दरबार में चढ़या गया। और भक्तों ने देवी माँ के दर्शन कर अपनी मनोकामना पूरी होने के लिए प्रार्थना की।

Uvaish Choudhari
ABOUT THE AUTHOR

Uvaish Choudhari

Ragini Sinha
ABOUT THE AUTHOR

Ragini Sinha

Ragini Sinha is a Former News Publisher at Newstrack.com.

Next Story