TRENDING TAGS :
Twisha Sharma Death Case: ट्विशा शर्मा डेथ केस में चौंकाने वाला ट्विस्ट! 2 माह की प्रेग्नेंसी का पिता ने खोल राज, सच सुन कांप जाएगी रूह
Twisha Sharma Death Case: ट्विशा के पिता ने बेटी की मौत को लेकर ससुवालों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बेटी की प्रेग्नेंसी को लेकर भी ससुरालवालों को कठघरे में खड़ा किया।
Twisha Sharma Death Case: ट्विशा शर्मा मौत मामले में सस्पेंस गहराता ही जा रहा है। इस बीच ट्विशा के पिता ने बेटी की मौत को लेकर ससुरालवालों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बेटी की प्रेग्नेंसी को लेकर भी ससुरालवालों को कठघरे में खड़ा किया। ट्विशा के पिता के मुताबिक जब उनकी बेटी दो माह की प्रेग्नेंट थी। तब उसके ससुरालीजनों ने उस पर घृणित आरोप लगाया था। ससुरालवालों ने ट्विशा के गर्भ में पल रहे बच्चे को नाजायज करार देते हुए कहा था कि वह किसी और के बच्चे की मां बनने वाली है। यही नहीं ससुरालवालों ने ट्विशा का अबाॅर्शन भी करा दिया था।
उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश के रहने वाले समर्थ सिंह के साथ ट्विशा शर्मा की शादी हुई थी। वहीं ट्विशा के मायका ग्रेटर नोएडा के गौड़ सिटी में रहते हैं। वहीं ट्विशा की सास रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि हमारे लिए यह गहरा नुकसान है। परिस्थिति चाहे जो भी हो, ट्विशा हमारे परिवार का हिस्सा थी।
उसे सिजोफ्रेनिया के मरीजों वाली दवा दी जाती है। वह मानसिक परामर्श लेती थी। गिरिबाला ने यह भी बताया था कि ट्विशा की दिमागी हालत एक-दो ठीक रहती थी, लेकिन फिर उसके बर्ताव में बदलाव आ जाता था। उसके शारीरिक लक्षण भी घरवालों ने देखे थे। उसे हाथ कांपते थे जोकि नशे के लत छोड़ने वालों ने नजर आते थे। उल्लेखनीय है कि ट्विशा शर्मा के परिवार के लोग बेटी को न्याय दिलाने के लिए भोपाल में सीएम हाउस के सामने धरना दिया हुए हैं।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर भी संदेह
ट्विशा शर्मा की पोस्टमार्टम में भी गंभीर लापरवाही सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक जिस बेल्ट से ट्विशा ने फांसी लगाई थी, पुलिस उसे ऑटोप्सी के समय चिकित्सकों के पास ही नहीं ले गई। जिसके चलते डाक्टरों को भी यह जानकारी नहीं हो सकी कि ट्विशा के गले पर मिले निषान बेल्ट के या फिर किसी और चीज के। इस मामले में सबूतों से छेड़छाड़ के भी आरोप लग रहे हैं।


