Bangarmau News: गैंगस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, बांगरमऊ पुलिस ने कल्याणी तिराहे से दबोचा

Bangarmau News: बांगरमऊ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित एक अभियुक्त को कल्याणी तिराहे से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है और आगे की जांच जारी है।

Shaban Malik
Published on: 1 Jun 2026 6:26 PM IST
Bangarmau News
X

Bangarmau News(Photo-Social Media)

Bangarmau News: अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बांगरमऊ पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव के निर्देशन में जनपदभर में अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना बांगरमऊ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के एक वांछित अभियुक्त की तलाश शुरू की थी। थाना बांगरमऊ में 30 मई 2026 को मुकदमा अपराध संख्या 156/2026, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था।

इस मुकदमे में वांछित अभियुक्त साहिल उर्फ मोहम्मद रहमान उर्फ राहुल उर्फ छोटू इस्मैकिया पुत्र रशीद उर्फ मुन्ना निवासी मोहल्ला उम्मीदों का शहर, कांशीराम कॉलोनी, थाना कोतवाली सदर, जनपद उन्नाव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने अभियुक्त को कल्याणी तिराहे के पास से दबोचा। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने तथा संगठित अपराध पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे और किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि में संलिप्त व्यक्तियों को बख्शा नहीं जाएगा। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुरेंद्र यादव, कांस्टेबल अंकुश कुमार तथा रिक्रूट आरक्षी नितिन शामिल रहे। पुलिस टीम की इस कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

Shaban Malik
ABOUT THE AUTHOR

Shaban Malik

Next Story