Unnao News : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: फॉर्च्यूनर कार से 4 लोगों की मौत, पहचान अधूरी

Unnao News : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर फॉर्च्यूनर कार की टक्कर में चार लोगों की दर्दनाक मौत, चौथा मृतक अज्ञात

Shaban Malik
Published on: 16 Dec 2025 11:21 AM IST
Unnao News : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: फॉर्च्यूनर कार से 4 लोगों की मौत, पहचान अधूरी
X

Agra-Lucknow Expressway Fortuner Car Accident

Unnao News : आगरा से लखनऊ जा रही एक लग्जरी फॉर्च्यूनर कार अज्ञात वाहन से टकराने के बाद मध्य डिवाइडर से टकरा कर चकनाचूर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई।हादसे की सूचना पर यूपी-पीए टीम और पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चारों मृतकों में से एक की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

मौके पर मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह करीब 6 बजे, बांगरमऊ क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हवाई पट्टी के पास फॉर्च्यूनर कार किसी अज्ञात वाहन से जोरदार टकरा गई। टक्कर के बाद चालक घटनास्थल पर गिर गया और कार लगभग 500 मीटर तक घिसटती हुई चली गई।

इससे कार का एक तरफ का हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।पुलिस और यूपी-पीए टीम ने घटनास्थल पर रेस्क्यू अभियान चलाया और स्थिति को नियंत्रित किया। मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई:अशोक अग्रवाल, 57 वर्ष, पुत्र संतोष अग्रवाल,आकाश अग्रवाल, 35 वर्ष, पुत्र विनोद अग्रवाल,अभिनव अग्रवाल, 20 वर्ष, पुत्र सतीश अग्रवाल,तीनों निवासी कस्बा व थाना मोदीनगर, जनपद गाजियाबाद हैं। चौथे मृतक की पहचान के लिए पुलिस प्रयासरत है।

Shaban Malik
ABOUT THE AUTHOR

Shaban Malik

Next Story