Unnao News: बकरीद को लेकर बांगरमऊ में सजा बकरा बाजार, महंगे बकरे बने आकर्षण का केंद्र

Unnao News: उन्नाव के बांगरमऊ में बकरीद से पहले बकरा बाजार गुलजार है। 20 हजार से 1 लाख तक के बकरे खरीदने लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है।

Shaban Malik
Published on: 21 May 2026 6:17 PM IST
Decorated goat market in Bangarmau, expensive goat became attraction center
X

 बकरीद को लेकर बांगरमऊ में सजा बकरा बाजार, महंगे बकरे बने आकर्षण का केंद्र (Photo- Newstrack)

Unnao News: उन्नाव के बांगरमऊ में ईद-उल-अजहा यानी बकरीद को लेकर बकरा बाजार पूरी तरह सज चुका है। 28 मई को मनाए जाने वाले बकरीद पर्व के लिए लोग बड़ी संख्या में बाजार पहुंचकर कुर्बानी के बकरे खरीद रहे हैं। बाजार में छोटे, बड़े और अलग-अलग नस्लों के बकरे लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। खास तौर पर भारी वजन और खूबसूरत बकरे लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं।

20 हजार से लेकर एक लाख रुपये तक के मिल रहे बकरे

व्यापारियों का कहना है कि इस बार बकरों की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। अच्छे बकरे 20 हजार से लेकर एक लाख रुपये तक में बिक रहे हैं। महंगाई के बावजूद खरीददारों की भीड़ लगातार बाजार में उमड़ रही है। शाम होते ही बांगरमऊ का बकरा बाजार गुलजार नजर आता है और देर रात तक खरीदारी का दौर चलता रहता है।

इस बार बकरा बाजार में भी छाई महंगाई

खरीददारों का कहना है कि इस बार पिछले साल की तुलना में बकरे काफी महंगे हैं, लेकिन बकरीद पर्व को लेकर लोगों में उत्साह बना हुआ है। बाजार में सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन सतर्क नजर आ रहा है।

Shaban Malik
ABOUT THE AUTHOR

Shaban Malik

Next Story