Unnao News: महाराजगंज से मक्का तक पैदल हज: उन्नाव में अहमद रज़ा का भव्य स्वागत

Unnao News: हज की पाक नियत से पैदल यात्रा पर निकले अहमद रज़ा के उन्नाव पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ, नार-ए-तकबीर के नारों से शहर गूंज उठा।

Shaban Malik
Published on: 13 Jan 2026 10:14 PM IST
Hajj on foot from Maharajgunj to Mecca: Ahmed Razas grand welcome at Unnao
X

महाराजगंज से मक्का तक पैदल हज: उन्नाव में अहमद रज़ा का भव्य स्वागत (Photo- Newstrack)

Unnao News: उत्तर प्रदेश के महाराजगंज से हज की पाक नियत के साथ पैदल यात्रा पर निकले अहमद रज़ा आज लखनऊ के रास्ते उन्नाव पहुंचे। उन्नाव पहुंचते ही दही चौकी और लखनऊ बाईपास पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। फूल-मालाओं से उनका जोरदार इस्तकबाल किया गया और “नार-ए-तकबीर, अल्लाहु अकबर” के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा।

अहमद रज़ा का काफिला लखनऊ बाईपास से शहर के भीतर प्रवेश करते हुए आवास विकास, मोती नगर और आईबीपी चौराहे से होकर क़ासिम नगर की ओर बढ़ा। जगह-जगह स्थानीय लोगों ने रुककर उनका स्वागत किया, दुआएं दीं और उनकी हिम्मत व जज़्बे की सराहना की। आज रात अहमद रज़ा क़ासिम नगर में विश्राम करेंगे और इसके बाद सुबह आगे की यात्रा के लिए रवाना होंगे। उनका अगला पड़ाव कानपुर रहेगा।

इस मौके पर अहमद रज़ा ने कहा कि यह यात्रा उनके लिए सिर्फ सफर नहीं बल्कि इबादत है। उन्होंने कहा कि अल्लाह पर पूरा भरोसा है और रास्ते में मिल रहा लोगों का प्यार उन्हें और मजबूती दे रहा है। उन्होंने सभी से दुआओं की अपील की और कहा कि उनका मकसद अमन, भाईचारे और इंसानियत का पैगाम देना है।

Shaban Malik
ABOUT THE AUTHOR

Shaban Malik

Next Story