TRENDING TAGS :
Unnao उन्नाव में सेवा, समर्पण और समरसता के साथ 12 जनवरी को मनाया जाएगा साक्षी महाराज का जन्मदिवस
Unnao News : उन्नाव सांसद साक्षी महाराज का जन्मदिवस 12 जनवरी को भव्य महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा, सेवा, राष्ट्रवाद और सनातन संस्कृति का संदेश देगा आयोजन।
Unnao Sakshi Maharaj News
Unnao Sakshi Maharaj news : उन्नाव संसदीय क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद, आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी सच्चिदानंद हरि साक्षी जी महाराज के शुभ जन्मदिवस के अवसर पर 12 जनवरी 2026 को एक भव्य जन्मदिवस महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन उन्नाव शहर स्थित कब्बा खेड़ा अरोड़ा रिसॉर्ट में बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ संपन्न होगा। सांसद साक्षी महाराज के प्रतिनिधि अमितेश सिंह नंदू ने बताया की कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, कार्यकर्ताओं और देवतुल्य जनता की गरिमामयी उपस्थिति अपेक्षित है।
भाजपा सांसद आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज के जन्मदिवस के अवसर पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर शहर के प्रमुख चौराहों, सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर बड़े-बड़े होर्डिंग, पोस्टर और आकर्षक कट-आउट लगाए गए हैं। जन्मदिवस की शुभकामनाओं से सजे इन बैनरों ने पूरे शहर को उत्सवी रंग में रंग दिया है।कार्यकर्ताओं ने अपने लोकप्रिय सांसद के प्रति सम्मान और स्नेह प्रकट करते हुए शहर को भव्य रूप से सजाया है। होर्डिंगों पर साक्षी महाराज के सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक योगदान को दर्शाते संदेश भी अंकित हैं। जन्मदिवस महोत्सव को लेकर समर्थकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है, वहीं आमजन भी इस उत्सव का हिस्सा बनते नजर आ रहे हैं।
बता दें की भाजपा सांसद साक्षी महाराज न केवल उन्नाव की राजनीति में एक सशक्त पहचान हैं, बल्कि वे सनातन संस्कृति, राष्ट्रवाद और सामाजिक समरसता के प्रखर प्रवक्ता के रूप में भी जाने जाते हैं। वर्षों से वे उन्नाव संसदीय क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं के समाधान और धार्मिक-सांस्कृतिक चेतना के लिए सतत प्रयासरत रहे हैं। जनता के सुख-दुःख में सहभागी बनकर उन्होंने क्षेत्र में एक जननेता के रूप में अपनी मजबूत छवि स्थापित की है।
इस जन्मदिवस महोत्सव के आयोजन में (अखिल भारतीय लोधी महासभा) की सक्रिय भूमिका भी विशेष रूप से उल्लेखनीय है। डॉ. साक्षी महाराज को अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष है। लोधी महासभा लंबे समय से समाज में शिक्षा, सामाजिक एकता, संगठनात्मक मजबूती और युवा चेतना के लिए कार्य करती आ रही है। महासभा के पदाधिकारी और सदस्य इस अवसर पर समाज की एकजुटता और संगठन शक्ति का परिचय देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हैं।
आयोजकों की ओर से उन्नाव संसदीय क्षेत्र की समस्त जनता, सामाजिक संगठनों, कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सांसद साक्षी महाराज को शुभकामनाएं प्रदान करें और इस आयोजन को महोत्सव का स्वरूप दें।
कार्यक्रम का उद्देश्य केवल जन्मदिवस मनाना नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और सामाजिक एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। आयोजकों ने विश्वास व्यक्त किया है कि जनता की सहभागिता से यह आयोजन ऐतिहासिक और स्मरणीय बनेगा।


