UP Election 2022: अखिलेश यादव ने कहा- हमारी टोपी को बदनाम करने वालों को जनता ने टोपी पहनने को कर दिया मजबूर

UP Election 2022: अखिलेश यादव ने कहा कि जिन्हें गोरखपुर (Gorakhpur) जाना है उन्होंने टिकट बुक करा ली है। हम परिवार के लोग उनको राय दे रहे हैं, जब घर जाएं तो गुल्लू के लिए बिस्किट ले जाएं। उन्होंने कहा कि इस बार सांड ने भाजपा का वोट चर लिया है।

Kapil Dev Maurya
Published on: 5 March 2022 7:10 PM IST
UP Election 2022: Akhilesh Yadav said - people who defame our cap were forced to wear caps
X

जौनपुर: सपा मुखिया अखिलेश यादव

Jaunpur News: विधान सभा चुनाव प्रचार के अन्तिम दिन जिले की अति संवेदनशील मल्हनी विधान सभा क्षेत्र (Malhani Assembly Constituency) में सपा प्रत्याशी लकी यादव (SP candidate Lucky Yadav) के पक्ष में पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि छठवें चरण में भाजपा के छक्के छूट गए हैं।

सातवें चरण (seventh phase polling) में सात समंदर पार चले जाएंगे। प्रधानमंत्री (PM Narendra Modi) का नाम लिये बगैर उन पर तंज कसते हुए कहा कि एक लोग जो हमारी टोपी को बदनाम करते थे। यूपी की जनता ने उन्हें टोपी पहनने के लिए मजबूर कर दिया। ये अलग बात है कि उन्होंने रंग बदलकर टोपी पहनी है। ये रंग बदलने वाले लोग हैं।

जिन्हें गोरखपुर जाना है उन्होंने टिकट बुक करा ली है- अखिलेश

अखिलेश ने कहा कि जिन्हें गोरखपुर (Gorakhpur) जाना है उन्होंने टिकट बुक करा ली है। हम परिवार के लोग उनको राय दे रहे हैं, जब घर जाएं तो गुल्लू के लिए बिस्किट ले जाएं। उन्होंने कहा कि इस बार सांड ने भाजपा का वोट चर लिया है। अखिलेश ने भी बिना नाम लिए मल्हनी विधान सभा क्षेत्र से जद यू के टिकट पर चुनाव लड़ रहे बाहुबली नेता धनजय सिंह के उपर भी निशाना साधा और कहा कि जिसे क्रिकेट खेलना आता ही नहीं उनका स्टंप ऐसे उड़ेगा कि पता ही नहीं चलेगा कि स्टंप किधर गया।


ये बहादुर लोगों का जिला है- अखिलेश

जनसभा से अखिलेश ने कहा कि आप कमजोर लोग नहीं हैं। ये बहादुर लोगों का जिला है। यहां से सभी नौ विधानसभा सीटों पर सपा को जितवाने का काम कीजिए। यह चुनाव यूपी के भविष्य का चुनाव है। ये संविधान बचाने का चुनाव है और ये देश की राजनीति तय करेगा। सरकार बनने के बाद हमारी सरकार 1500 रुपया पेंशन महिलाओं को मिलेगा।

कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल होगी। साइकिल की बटन दबी तो राशन 5 साल तक फ्री मिलेगा इतना ही नहीं बल्कि एक किलो घी और सरसों का तेल भी मुफ्त मिलेगा। शिक्षक भर्ती, टेट, 69 हज़ार भर्ती वालों की मदद की जाएगी और प्रदेश में रिक्त पदों पर भर्ती निकला कर उसे भरने का काम किया जायेगा।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Kapil Dev Maurya
ABOUT THE AUTHOR

Kapil Dev Maurya

Shashi kant gautam
ABOUT THE AUTHOR

Shashi kant gautam

Experienced Hindi Journalist with 6 Years of Experience

Next Story