UP Election 2022 : पहली बार जौनपुर पहुंचीं प्रियंका गांधी, रोड शो में उमड़ी भारी भीड़, छतों से हुई पुष्प वर्षा

UP Election के अंतिम चरण में होने वाले मतदान के लिए प्रियंका गांधी ने जौनपुर में रोड शो किया। पहली बार जौनपुर पहुंची प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के रोड शो में उनके समर्थकों का भारी हुजूम देखने को मिला।

Kapil Dev Maurya
Published on: 5 March 2022 8:07 PM IST
UP Election phase 7 Voting voting in VARANASI Azamgarh Mau Jaunpur
X

प्रियंका गांधी (तस्वीर साभार : सोशल मीडिया)

UP Election 2022: सातवें चरण के चुनाव प्रचार (Seventh Phase Voting) के अंतिम दिन कांग्रेस प्रत्याशी नदीम जावेद (Nadeem Javed) के पक्ष में चुनाव प्रचार करने जौनपुर पहुंची कांग्रेस (Congress) की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने जौनपुर मुख्यालय पर रोड शो किया और कांग्रेस के प्रत्याशी के लिए वोट मांगा। रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी के साथ प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और दीपेंद्र हुड्डा भी मौजूद रहे। इस अवसर पर नगर क्षेत्र की आवाम छतों से प्रियंका गांधी की झलक देखने के लिए उत्सुक नजर आयी।

कांग्रेस प्रत्याशी के लिए मांगे वोट

यहां बता दें कि जौनपुर जंक्शन से प्रियंका गांधी ने रोड शो निकाला। उन्होंने जौनपुर सदर प्रत्याशी नदीम जावेद के लिए वोट मांगे। रोड शो के दौरान भारी भीड़ ने कुछ अलग ही संकेत दिया है। सबसे महत्वपूर्ण बात रही कि जनता ने घरों के ऊपर से पुष्प वर्षा भी किया। समयाभाव के कारण शहर के चहारसू चौराहे पर ही रोड शो के कार्यक्रम को प्रियंका ने खत्म कर दिया और वाराणसी के लिए प्रस्थान कर गयी।

खबर है कि सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन ने रोड शो की दूरी को कम कर दिया था। लगभग एक घंटे तक मात्र तीन किलोमीटर का ही रोड शो निकाला गया। अपने सुरक्षा कर्मियों के साथ रोड शो बीच में छोड़कर प्रियंका गांधी निकल गयी।

सातवें चरण में 613 उम्मीदवार मैदान में

गौरतलब है कि यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में अब तक 6 चरणों में प्रदेश की कुल 349 विधानसभा सीटों पर मतदान संपन्न हो चुका है। अंतिम सातवें चरण के लिए प्रदेश की 9 जिलों की 54 विधानसभा सीटों पर 7 मार्च को मतदान होगा। सातवें चरण में कुल 613 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

Kapil Dev Maurya
ABOUT THE AUTHOR

Kapil Dev Maurya

Bishwajeet Kumar
ABOUT THE AUTHOR

Bishwajeet Kumar

Next Story