UP News: राज्य कर्मचारियों ने नहीं किया ये काम तो नहीं मिलेगा मार्च में वेतन, मिले ये आदेश

UP News: सभी कर्मचारियों को 31 दिसंबर 2024 तक संपत्ति का विवरण देना था। लेकिन बार-बार इसकी तारीख बढ़ाई गयी।

Monika
Published on: 24 Feb 2025 3:20 PM IST
UP News: राज्य कर्मचारियों ने नहीं किया ये काम तो नहीं मिलेगा मार्च में वेतन, मिले ये आदेश
X

CM Yogi  (photo: social media )

UP News: उत्तर प्रदेश में राज्य कर्मचारियों ने अब तक अपनी संपत्ति की जानकारी नहीं दी है। कर्मचारियों को 28 फरवरी तक अपनी संपत्ति का विवरण नहीं दिया तो ऐसे कर्मचारियों का मार्च में वेतन नहीं दिया जायेगा। यूपी के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने आदेश देते हुए सभी कर्मचारियों को अपनी चल और अचल संपत्ति का ब्योरा मानव संपदा पोर्टल पर देने को कहा है। जिसने भी आदेश का पालन नहीं किया उनका फरवरी माह का वेतन रोक दिया जायेगा।

सीएम योगी ने दिए निर्देश

बता दें, सभी कर्मचारियों को 31 दिसंबर 2024 तक संपत्ति का विवरण देना था। लेकिन बार-बार इसकी तारीख बढ़ाई गयी। सीएम योगी ने निर्देश दिए थे कि मानव संपदा पोर्टल ई-सर्विस बुक पर सभी अवकाश और एसीपी संबंधी कार्य इसी पोर्टल से की जाये। वर्ष 2023-24 की वार्षिक मूल्यांकन रिपोर्ट (एपीआर) इसी पोर्टल के माध्यम से हो।

दो लाख से ज्यादा कर्मचारियों ने नहीं दी जानकारी

31 जनवरी तक भी दो लाख से ज्यादा कर्मचारियों ने मानव संपदा पोर्टल पर ब्योरा नहीं दिया था। जिसके बाद इसे और बढ़ाने का फैसला लिया गया। और अब इसकी आखरी तारीख 28 फरवरी तक बढ़ा दी गयी है।

मानव संपदा पोर्टल क्या है

सरकारी कर्मचारियों से जुड़ी सभी जानकारी एक जगह ऑनलाइन रखना मानव संपदा पोर्टल का काम है। जिसमें सरकारी कर्मचारियों की नियुक्ति से लेकर रिटायरमेंट तक की पूरी जानकारी यहाँ मौजूद रहेगी। कर्मचारियों के गतिविधियों की जानकारी ऑनलाइन मिल सकेगी। यूपी सरकार ने मानव संपदा यूपी का निर्माण किया है।

Monika
ABOUT THE AUTHOR

Monika

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story