UP Weather Update: नोएडा, गाजियाबाद में बारिश, लखनऊ का मौसम, यूपी के हर जिले का मौसम अपडेट जानिए

UP Weather News: शुक्रवार को नोएडा, गाजियाबाद और आसपास के इलाकों में नजारा पूरी तरह बदला रहा है। कड़कड़ाती ठंड के बीच तेज हवाओं और गरजते बादलों ने दस्तक दी है, जिससे ठिठुरन अचानक बढ़ गई है।

Prashant Vinay Dixit
Published on: 23 Jan 2026 10:40 PM IST
UP Weather Update: नोएडा, गाजियाबाद में बारिश, लखनऊ का मौसम, यूपी के हर जिले का मौसम अपडेट जानिए
X

UP Weather News: उत्तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। शुक्रवार को नोएडा, गाजियाबाद और आसपास के इलाकों में नजारा पूरी तरह बदला रहा है। कड़कड़ाती ठंड के बीच तेज हवाओं और गरजते बादलों ने दस्तक दी है, जिससे ठिठुरन अचानक बढ़ गई है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार बदलाव एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के कारण आया है।

जिसका असर अब धीरे-धीरे पूरे प्रदेश में फैल रहा है। गाजियाबाद में शुक्रवार का दिन काफी हलचल भरा रहा। यहां न केवल तेज बारिश हुई, बल्कि कई इलाकों में ओले गिरने से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। ओलावृष्टि के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार कल यानी 24 जनवरी को भी गाजियाबाद में आसमान में बादलों का डेरा जमा रहेगा।

हालांकि भारी बारिश की संभावना कम (लगभग 37%) है, लेकिन हल्की बूंदाबांदी आपकी वीकेंड प्लानिंग को प्रभावित कर सकती है। वहीं नोएडा में शुक्रवार को रुक-रुक कर हुई बारिश ने प्रदूषण से तो राहत दी है, लेकिन गलन बढ़ा दी है। नोएडा वासियों के लिए चिंता की बात यह है कि 27 और 28 जनवरी को बारिश का एक और दौर आने की संभावना है। राजधानी लखनऊ में सुबह मौसम साफ रहा था।

जहां शाम होते-होते बादलों ने पूरे शहर को अपनी आगोश में ले लिया। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि शनिवार को लखनऊ के विभिन्न हिस्सों में झमाझम बारिश हो सकती है। उधर, मेरठ और वेस्ट यूपी के अन्य जिलों में ठंड का प्रकोप सबसे अधिक देखा जा रहा है। मेरठ में न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले 48 घंटों तक मेरठ में कड़ाके की ठंड और बादलों की आवाजाही बनी रहेगी।

इस बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि का सबसे ज्यादा असर कृषि क्षेत्र पर पड़ रहा है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार यह बारिश गेहूं की फसल के लिए 'अमृत' के समान मानी जा रही है, जिससे पैदावार बढ़ने की उम्मीद है। ओलावृष्टि और अधिक नमी के कारण आलू और सरसों के किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें हैं। पाला गिरने की स्थिति में इन फसलों को भारी नुकसान हो सकता है। गणतंत्र दिवस की परेड या किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होने की योजना बना रहे हैं।

आपके लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग के मुताबिक, 25 और 26 जनवरी को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। धूप खिलने की संभावना है, जिससे लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी। लेकिन राहत अस्थायी है। 27 और 28 जनवरी को एक बार फिर पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बिजली की गरज के साथ बारिश की वापसी हो सकती है। विभाग का कहना है कि 29 जनवरी के बाद ही मौसम पूरी तरह साफ होगा और आसमान से बादल छंटेंगे।

Prashant Vinay Dixit
ABOUT THE AUTHOR

Prashant Vinay Dixit

Prashant Vinay Dixit is a former Reporter at Newstrack.com.

Next Story