किसान आंदोलन के समर्थन में उतरी युवा चेतना, अर्धनग्न होकर मनाया 'काला दिवस'

Farmers Protest: किसान आंदोलन के 6 महीना पूर्ण होने पर युवा चेतना ने आज काला दिवस मनाया।

Anoop Hemkar
Published on: 26 May 2021 4:23 PM IST
Yuva Chetna
X

युवा चेतना के कार्यकर्ताओं ने अर्ध नग्न होकर प्रदर्शन किया (Photo-Social Media)

बलिया: किसान आंदोलन (Farmers Protest) के 6 महीना पूर्ण होने पर युवा चेतना (Yuva Chetna) के द्वारा आज काला दिवस मनाया गया। इस दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं ने अर्ध नग्न होकर प्रदर्शन किया।

समाजसेवी संस्था युवा चेतना के द्वारा आज जिला मुख्यालय के मालदेपुर मोड़ पर किसान आंदोलन के 6 महीना पूर्ण होने पर काला दिवस मनाया गया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह व संगठन कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने किसान आंदोलन के 6 महीना पूर्ण होने पर मोदी सरकार (Modi government) पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अन्नदाता कहा जाने वाला भारत का किसान पिछले 6 महीने से देश की राजधानी के सीमा पर बैठा हुआ है और मोदी सरकार सोई है।

उन्होंने कहा कि किसान को देश में भगवान माना जाता है, परंतु मोदी सरकार का व्यवहार अत्यंत निंदनीय है। सरकार हठवादी रुुुख अख्तियार किये हुए है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किसानों के साथ स्वयं बात करना चाहिए। उन्होंने इसके साथ ही कहा कि किसानों के हितों का ध्यान केंद्र सरकार को रखना होगा नहीं तो आंदोलन और तेज होगा।

रोहित सिंह ने कहा कि भाजपा (BJP) को किसानों की अनदेखी का खामियाजा भुगतना पड़ेगा तथा वर्ष 2022 में उत्तर प्रदेश के चुनाव नतीजों से मोदी सरकार को जनता का संदेश मिल जाएगा। रोहित कुमार सिंह ने कहा कि किसान-नौजवान पस्त है और सरकार मस्त है। उन्होंने कहा की महापरिवर्तन हेतु सबको एक होना होगा। युवा चेतना किसान आंदोलन के समर्थन में है।

इस मौके पर मोहन सिंह, डा. सुनील राय, राजू बारी विधायक, बैजू राय, अजय ओझा, नकुल राय, उमेश ओझा आदि उपस्थित रहे।

Anoop Hemkar
ABOUT THE AUTHOR

Anoop Hemkar

Ashiki
ABOUT THE AUTHOR

Ashiki

Next Story