Bihar Madhubani Madhepura: धान के बाद गेहूं की फसल भी बर्बाद, क्या करे किसान

गेहूं की फसल में हो रही समस्याओं को लेकर Newstrack ने अलग-अलग जगहों से जमीनी हकीकत को सामने रखा है। सभी क्षेत्रों में देखा जाए तो गेहूं क्वालिटी खराब होने के पीछे कई कारण हैं।

Sandeep Kashyap
Published on: 25 April 2022 5:34 PM IST
X

Bihar Madhubani बिहार कृषि प्रधान जिला मधुबनी के अंदर किसान निराश है जब हमने इसके पीछे के कारण को समझने की कोशिश की तो पता चला इस बार के गेहूं की फसल के क्वालिटी में गिरावट आ गई है, साथ ही डुप्लीकेट खाद की वजह से गेहूं की बाली में दाने नहीं है, जिससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है। इसी कड़ी में हमने क्षेत्र के कुछ किसानों से बात की और समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने की कोशिश की। गेहूं की फसल में हो रही समस्याओं को लेकर Newstrack ने मधुबनी जिले के अलग-अलग जगहों से जमीनी हकीकत को आपके सामने रखा है। जिले के सभी क्षेत्रों में देखा जाए तो गेहूं क्वालिटी खराब होने के पीछे कई कारण हैं। बाढ़ आने की वजह से धान की खेती तो हो ही नहीं पाती साथ ही बाढ़ का पानी देर से सूखने की वजह से गेहूं की खेती का समय आगे निकल जाता है जिससे गेहूं की खेती को हवा का सामना करना पड़ता है और हवा में सूखकर दाने छोटे हो जाते हैं। साथ ही डुप्लीकेट खाद की वजह से किसान अपना लागत भी नहीं निकाल पा रहे हैं। किसानों की मांग है कि नीतीश सरकार को इस संबंध में ध्यान देना चाहिए।

Sandeep Kashyap
ABOUT THE AUTHOR

Sandeep Kashyap

Ramkrishna Vajpei
ABOUT THE AUTHOR

Ramkrishna Vajpei

Ram Krishna Vajpei is a veteran cross-media journalist, political analyst, and data journalism expert whose distinguished career began in 1982. Spanning over four decades across print, broadcast (TV/Radio), and digital platforms, he specializes in rigorous research and deep analytical reporting on socio-political affairs. An authority on modern data journalism and the technical application of AI/LLMs in media, Vajpei also trains next-generation journalists and is currently pursuing a PhD in media studies. His work is defined by an absolute commitment to objectivity and a comprehensive editorial vision.

Next Story