Mission Shakti 4.0 बहुत जरूरी कार्यशाला, सबको जाननी चाहिए महिलाओं से जुड़ी ये बातें

मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है जो कार्यपालिका, विधायिका, न्याय पालिका और लोगों के बीच सेतु का काम करता है, जो महिलाएं गांव में रहती हैं उन्हें जानकारी मीडिया के ज़रिए ही मिलती है

Shruti Shukla
Published on: 25 April 2022 8:15 PM IST (Updated on: 25 April 2022 8:16 PM IST)
X

Mission Shakti 4.0 जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं हमारे समाज में आज भी महिलाओं को लेकर नकारात्मक सोच रखी जाती है.. इस सोच में बदलाव लाने के लिए सरकार तरह तरह के जागरुकता कार्यक्रम कराती में रहती है.. इसके अलावा महिलाओं के उत्थान उनको आगे बढ़ाने के लिए कई तरह की योजनाएं भी संचालित की जाती हैं.. उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आरंभ की गई ऐसी ही योजनाओं की जानकारी जनसामान्य तक सामान्य बोलचाल की भाषा में पहुंचाने के लिए आज लखनऊ के हजरतगंज स्थित होटल फॉर्चून में मीडिया कार्यशाला मिशन शक्ति अभियान 4 पॉइंट जीरो का आयोजन किया गया... जिसमें महिलाओं से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही मिशन शक्ति अभियान और उससे जुड़ी अन्य सरकारी महिला योजनाओं के बारे में भी बताया गया..

इस अवसर पर पत्रकारो से बात करते हुए कहा गया कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है जो कार्यपालिका, विधायिका और न्याय पालिका और लोगों के बीच सेतु का काम करता है जो महिलाएं गांव में रहती हैं उन्हें भी जानकारी मीडिया के ज़रिए ही मिलती है.. मीडिया जनता और सरकार के बीच की एक कड़ी है..

आपको बता दें कि योगी सरकार ने यूपी में महिला अपराध पर लगाम लगाने के लिए कमर कसी हुई है जिसके तहत मिशन शक्ति अभियान शुरू किया गया है... इस मिशन की शुरुआत पिछले साल अक्टूबर से की गई थी.. अभियान के पहले चरण में महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण के सम्बन्ध में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए गए.. वहीं दूसरे चरण में अभियान को ऑपरेशन के रूप में संचालित किया गया.. इस तरह इस पूरे मिशन को चरणों में बांटकर योगी सरकार ने काम शुरू किया.. कार्यशाला में कहा गया कि मिशन शक्ति शुरू होने के बाद यूपी में इसके परिणाम भी देखने को मिल रहे हैं.. महिलाओं में अपने अधिकार और कानून के प्रति जागरूकता आ रही है.. सरकार की मानें तो महिला अपराधों पर भी लगाम लगी है.. योगी का मिशन शक्ति एक सफल मिशन बताया जा रहा है.. इसी की अगली कड़ी है मीडिया की सहभागिता... जिसमें मीडिया को इस मिशन से जोड़ा गया...

लखनऊ से न्यूजट्रैक के लिए श्रुति शुक्ला की रिपोर्ट

Shruti Shukla
ABOUT THE AUTHOR

Shruti Shukla

Ramkrishna Vajpei
ABOUT THE AUTHOR

Ramkrishna Vajpei

Ram Krishna Vajpei is a veteran cross-media journalist, political analyst, and data journalism expert whose distinguished career began in 1982. Spanning over four decades across print, broadcast (TV/Radio), and digital platforms, he specializes in rigorous research and deep analytical reporting on socio-political affairs. An authority on modern data journalism and the technical application of AI/LLMs in media, Vajpei also trains next-generation journalists and is currently pursuing a PhD in media studies. His work is defined by an absolute commitment to objectivity and a comprehensive editorial vision.

Next Story