TRENDING TAGS :
Pakistan Iran Relations: कूटनीतिक हलचल तेज! मोहसिन नकवी पहुंचे ईरान, सुप्रीम लीडर के लिए संदेश लेकर की अहम बैठक
Pakistan Iran Relations: पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ईरान पहुंचे और सेना प्रमुख का संदेश दिया। दोनों देशों के बीच कूटनीतिक बातचीत और रिश्तों को मजबूत करने पर चर्चा हुई।
Pakistan Iran Relations
Pakistan Iran Relations: पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी पाकिस्तानी सेना प्रमुख का खास संदेश लेकर ईरान पहुंचे। मोहसिन नकवी ने शनिवार रात अपने ईरानी समकक्ष एस्कंदर मोमेनी से मुलाकात की। यह मुलाकात दोनों देशों के बीच चल रहे कूटनीतिक संवाद और रिश्तों को और मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।
इस्लामिक रिपब्लिक न्यूज एजेंसी (आईआरएनए) के अनुसार, पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने शनिवार रात अपने ईरानी समकक्ष एस्कंदर मोमेनी से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि वह एक बार फिर ईरान में इस्लामिक रिवोल्यूशन के नेता आयतुल्लाह सैय्यद मोजतबा खामेनेई के लिए एक संदेश लेकर आए हैं।
आईआरएनए के मुताबिक, पाकिस्तानी गृह मंत्री मोहसिन नकवी पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल मुनीर की तरफ से भी एक संदेश लेकर गए हैं, जिसे वह ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह सैय्यद मोजतबा खामेनेई तक पहुंचा रहे हैं।
आईआरएनए की रिपोर्ट के अनुसार, नकवी ईरान और अमेरिका के बीच इस्लामाबाद की मध्यस्थता की कोशिशों के तहत ईरानी अधिकारियों के साथ उच्च-स्तरीय बातचीत करने के लिए तेहरान पहुंचे हैं। इस दौरान विदेश मंत्री अब्बास अराघची सहित ईरानी अधिकारियों के साथ बातचीत करने वाले हैं।
नकवी ने इससे पहले अप्रैल में पाकिस्तान के सेना प्रमुख के साथ तेहरान का दौरा किया था। इसके बाद उन्होंने मई के आखिर और जून की शुरुआत में भी दो बार ईरान की आधिकारिक यात्रा की।
आईआरएनए के अनुसार, शनिवार आधी रात को बैठक के बाद बताया गया कि पाकिस्तानी गृह मंत्री से मुलाकात के अंत में एस्कंदर मोमेनी ने कहा कि पाकिस्तान एक बहुत बड़ा देश है और हमारे बीच धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से पुराने रिश्ते और कई समानताएं हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान हमारा दोस्त, भाई और पड़ोसी देश है। वहीं, नेता ने अपने पहले संदेश में दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक और ऐतिहासिक समानताओं का जिक्र किया।
नकवी ने इस साल कई बार ईरान का दौरा किया है, जिनमें अप्रैल और मई के अंत में हुई यात्राएं भी शामिल हैं, जब उन्होंने राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन, संसद अध्यक्ष मोहम्मद बगेर गालिबाफ, विदेश मंत्री अब्बास अराघची और गृह मंत्री मोमेनी से मुलाकात की थी।


