2-3 हफ्ते और फिर... TRUMP का बड़ा दावा, संबोधन में ईरान जंग पर क्या-क्या कहा? वो 5 बड़ी बातें...

Donald Trump Iran speech: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मिशन पूरा हो चुका है, लेकिन ऑपरेशन अभी जारी रहेगा और आगे हमले भी हो सकते हैं। जानिए उनके संबोधन की बड़ी बातें।

Gausiya Bano
Published on: 2 April 2026 7:19 AM IST
2-3 हफ्ते और फिर... TRUMP का बड़ा दावा, संबोधन में ईरान जंग पर क्या-क्या कहा? वो 5 बड़ी बातें...
X

Donald Trump Iran speech: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का राष्ट्र के नाम संबोधन सामने आया, जिस पर पूरी दुनिया की नजरें थी। एक महीने से ज्यादा समय से चल रही इस जंग ने वैश्विक राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा को हिला कर रख दिया है। ऐसे में ट्रंप का यह कहना कि हमने अपना मिशन पूरा कर लिया है, एक बड़ा संकेत माना जा रहा है। लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि ऑपरेशन अभी खत्म नहीं हुआ है। आइये ट्रंप के संबोधन की बड़ी बातें जानते हैं।

ऑपरेशन ‘एपिक फ्यूरी’ जारी, और हमले संभव

अपने संबोधन में ट्रंप ने ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ का जिक्र करते हुए कहा कि यह अभियान अभी जारी रहेगा। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका ने अपने सभी प्रमुख टारगेट हासिल कर लिए हैं, लेकिन आने वाले 2 से 3 हफ्तों में और बड़े हमले किए जा सकते हैं। उनके इस बयान ने साफ कर दिया कि भले ही अमेरिका खुद को मजबूत स्थिति में मान रहा हो, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है।

होर्मुज स्ट्रेट और तेल बाजार पर बड़ा संकेत

ट्रंप ने यह भी कहा कि जैसे ही यह विवाद खत्म होगा, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोल दिया जाएगा। यह वही समुद्री रास्ता है, जिससे दुनिया का बड़ा हिस्सा तेल सप्लाई होता है। उनके इस बयान से संकेत मिला कि जंग का असर सीधे वैश्विक तेल बाजार पर पड़ा है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका को मिडिल ईस्ट के तेल की जरूरत नहीं है।

ईरान कमजोर पड़ चुका है - ट्रंप का बड़ा दावा

राष्ट्र को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कई बड़े दावे किए। उन्होंने कहा कि ईरान की मिसाइल क्षमता खत्म हो चुकी है, उसकी नौसेना नष्ट हो गई है और वहां की सैन्य ताकत अब अमेरिका के नियंत्रण में है। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान के कई बड़े नेता मारे जा चुके हैं। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।

जल्द लौटेगी अमेरिकी सेना?

ट्रंप ने आगे संकेत दिया कि अमेरिका बहुत जल्द अपने सैनिकों को ईरान से वापस बुला सकता है। उन्होंने कहा कि मिशन लगभग पूरा हो चुका है और अब वापसी की तैयारी की जा रही है। लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी दोहराया कि अमेरिका ईरान को परमाणु शक्ति बनने नहीं देगा। अगले 2 से 3 हफ्तों में ईरान पर बड़े हमले और हो सकते हैं।

Gausiya Bano
ABOUT THE AUTHOR

Gausiya Bano

Gausiya Bano is a Multimedia Journalist based in Lucknow, the capital city of Uttar Pradesh, currently serving as Desk In-Charge at Newstrack. She holds a postgraduate degree in Journalism from Makhanlal Chaturvedi National University, Bhopal, Madhya Pradesh. With over 2.5 years of experience, she has worked with leading organizations including Rajasthan Patrika and NewsBytes. She has expertise in news desk operations, reporting and digital journalism. At Newstrack She oversees content management, ensures editorial accuracy and coordinates with reporters to maintain high newsroom standards. Passionate about ethical reporting and adapting to the evolving media landscape, Gausiya Bano continues to grow as a dedicated and responsible journalist.

Next Story