TRENDING TAGS :
Guru Uday 2025 Kab Hoga:गुरु उदय कब होगा, इससे करियर, धन और परिवार में क्या होंगे बदलाव, जानें कौन सी राशि को मिलेगा लाभ
Guru Uday 2025 Kab Hoga: गुरु ग्रह मिथुन राशि में उदय हो रहे हैं। जानिए किन राशियों पर इसका शुभ प्रभाव पड़ेगा, करियर, धन और परिवार में क्या होंगे बदलाव।
Guru Gochar 2025: गुरु ग्रह को बृहस्पति भी कहते हैं, वैदिक ज्योतिष में ये शुभ और प्रभावशाली ग्रह है। यह ग्रह ज्ञान, धर्म, आदर्श, धन, विवाह, संतान, गुरु-संत संबंध और समाज में प्रतिष्ठा का प्रतिनिधित्व करता है। गुरु जब अपनी चाल या स्थिति में परिवर्तन करता है, तो उसका असर सबके जीवन पर पड़ता है।
इस बार 9 जुलाई 2025 को सुबह 4:44 बजे गुरु ग्रह मिथुन राशि में उदय हो रहे हैं। गुरु के इस गोचर के कई संकेत मिलते हैं। मिथुन बुध की राशि है, जो बुद्धि, विचार, संवाद और व्यापार का प्रतीक है। ऐसे में जब गुरु जैसी शुभ और सौम्य ग्रह शक्ति इस राशि में उदित होती है, तो समाज और व्यक्ति दोनों पर व्यापक प्रभाव डालती है।
इस गोचर का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन वृषभ, मिथुन, तुला और मीन ज्यादा लाभ मिलेगा, जानते हैं, गुरु के इस उदय का प्रभाव और कौन-सी राशि को किस क्षेत्र में मिलेगा ।
गुरु उदय 2025
जब गुरु उदित होता है तो इस अवधि में शिक्षा और नीति से जुड़े क्षेत्र सक्रिय होंगे। तो इससे पढ़ाई , बिजनेस संचार लाभ की स्थिति में रहेंगे। सामाजिक रूप से शांति और सामंजस्य बढ़ेगा। प्राकृतिक आपदाओं में गिरावट और सड़क दुर्घटनाओं में कमी के संकेत हैं।
राजनीतिक स्तर पर नीति-निर्माण में धार्मिक और नैतिक मूल्यों को प्राथमिकता मिलेगी। धर्म-कार्य, यज्ञ, मंत्र-जप, ध्यान, और अध्यात्म को लोग अधिक महत्व देंगे। इसके अलावा, युवाओं में आत्मविकास और स्वावलंबन की भावना प्रबल होगी।
यदि आपकी कुंडली में गुरु शुभ स्थिति में हैं और मिथुन आपके दूसरे, नवम या दशम भाव से जुड़ा है, तो यह गोचर आपके लिए चमत्कारी सिद्ध हो सकता है। ऐसे में नियमित जप, ध्यान और दान से आप गुरु के अनुकंपा को कई गुना बढ़ा सकते हैं।
गुरु उदय का राशि अनुसार प्रभाव
वृषभ राशि पर प्रभाव
वृषभ राशि के जातकों के लिए गुरु का उदय आर्थिक रूप से बेहद फलदायी रहेगा। पुराने समय से रुके हुए धन की वापसी संभव है। किसी पैतृक संपत्ति या रियल एस्टेट डील से लाभ होगा। शेयर मार्केट और दीर्घकालिक निवेश से अच्छे संकेत हैं।
करियर: नए व्यापार की शुरुआत के लिए यह समय आदर्श रहेगा। साझेदारी में काम करने वाले जातकों को सफलता मिलेगी।
पारिवारिक जीवन: घर में सुख-शांति और संतुलन बना रहेगा। परिवार में कोई शुभ कार्य या समारोह हो सकता है।
स्वास्थ्य: तनाव कम होगा। मानसिक रूप से आप मजबूत महसूस करेंगे।
उपाय: गुरुवार को हल्दी का तिलक लगाएं और पीले वस्त्र धारण करें।
मिथुन राशि पर प्रभाव
गुरु जब आपकी ही राशि में उदय हो रहा हो, तो यह काल जीवन में निर्णायक मोड़ लेकर आता है। मिथुन राशि वालों के लिए यह समय मानसिक, व्यावसायिक और वैचारिक रूप से तेज़ी लाने वाला होगा।
करियर: नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति, नई भूमिका या दूसरे शहर से कार्य प्रस्ताव मिल सकते हैं। जो लोग फ्रीलांस, मीडिया या डिजिटल मार्केटिंग से जुड़े हैं, उन्हें अप्रत्याशित सफलता मिलेगी।
प्रेम और वैवाहिक जीवन: जो लोग लव मैरिज की योजना बना रहे हैं, उनके लिए समय अनुकूल है। रिश्तों में गहराई आएगी।
व्यक्तित्व: आपकी विचार शैली में गहराई आएगी। सामाजिक मंचों पर आपकी बात सुनी जाएगी।
उपाय: गुरुवार को केले का दान करें और "ॐ गुरवे नमः" मंत्र का जाप करें।
तुला राशि पर प्रभाव
तुला राशि के लिए यह गोचर भाग्य को बल देगा। यह समय योजनाएं बनाने और उन्हें धरातल पर उतारने के लिए सबसे उपयुक्त रहेगा। विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता और अप्रत्याशित लाभ के योग हैं।
करियर: नई जॉब, प्रमोशन या उच्च शिक्षा के योग बनेंगे। विशेषकर मैनेजमेंट और लॉ के विद्यार्थियों के लिए यह काल उपयोगी है।
रिश्ते: वैवाहिक जीवन में संतुलन बनेगा। लंबे समय से चला आ रहा मतभेद समाप्त हो सकता है।
स्वास्थ्य: मानसिक एकाग्रता में वृद्धि होगी, लेकिन नींद की अनियमितता से बचें।
उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और पीले फूल अर्पित करें।
मीन राशि पर प्रभाव
मीन राशि के लिए यह गोचर प्रॉपर्टी, गृहस्थ सुख और मानसिक संतुलन में वृद्धि करेगा। आप जीवन के उन हिस्सों को सुधार पाएंगे जहां अभी तक असंतुलन या उलझन थी।
धन-संपत्ति: मकान, वाहन या कोई बड़ी संपत्ति खरीदने के योग प्रबल हैं। बैंकिंग और फाइनेंस से जुड़े कार्यों में लाभ मिलेगा।
परिवार: घर का माहौल सौहार्दपूर्ण रहेगा। किसी वृद्ध सदस्य के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
आध्यात्मिक जीवन: तीर्थ यात्रा या ध्यान-योग में रुचि बढ़ेगी। गुरु या किसी संत का सान्निध्य मिल सकता है।
उपाय: पीपल के पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाएं और गुरुवार को गरीबों को भोजन कराएं।
गुरु गोचर 2025, खासकर मिथुन राशि में उदय का समय, समाज के लिए दिशा देने वाला साबित हो सकता है। जिन राशियों के लिए यह अनुकूल है, वे इस समय का सदुपयोग कर जीवन के हर क्षेत्र में संतुलन और उन्नति प्राप्त कर सकते हैं।


