TRENDING TAGS :
Hariyali Teej 2025 mein Kab hai :हरियाली तीज 2025 में कब है, जानिए सही तिथि मुहूर्त और विधि
Hariyali Teej 2025 mein Kab hai : हरियाली तीज पर सुहागिन स्त्रियां पति की लंबी आयु और सुख समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं। , जानिए सही तिथि मुहूर्त और विधि
Hariyali Teej 2025 mein Kab hai सावन का महीनाकुछ दिनों में शुरू होने वाला है और सावन का महीना धार्मिक दृष्टिकोण से बेहद खास होता है, क्योंकि सावन के महीने में भगवान की पूजा आराधना की जाती है। इसके साथ ही इसी महीने में हरियाली तीज जैसा पर्व त्योहार भी मनाया जाता है जो सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। हरियाली तीज के दिन हरा वस्त्र पहनने का विधान है। इस दिन व्रत रखकर माता गौरी और भगवान शिव की पूजा आराधना की जाती है।
मान्यता है कि इस दिन अपने पति की लंबी उम्र की कामना लिए सुहागिन महिला निर्जला व्रत भी रखती है और कई महिलाएं भगवान को चढ़ाया हुआ भोग का सेवन कर भी व्रत रखती है। हर साल सावन महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया तारीख को हरियाली तीज का पर्व मनाया जाता है। इस साल 27 जुलाई को हरियाली तीज का व्रत रखा जाएगा। शास्त्रों के अनुसार हरियाली तीज का व्रत माता पार्वती ने भी रखा था। जिस वजह से हरियाली तीज के दिन भगवान शिव और माता पार्वती का पुनर्मिलन भी हुआ था।
इस दिन सुहागिन महिलाओं को निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती और शिव की उपासना करनी चाहिए। हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अखंड सौभाग्य का प्रतीक व्रत हरियाली तीज या श्रावणी तीज मनाते हैं। इस बार हरियाली तीज व्रत 27जुलाई है।
कब है हरियाली तीज?
इस दिन सुहागिन महिलाओं को निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती और शिव की उपासना करनी चाहिए। हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अखंड सौभाग्य का प्रतीक व्रत हरियाली तीज या श्रावणी तीज मनाते हैं। इस बार हरियाली तीज व्रत 27जुलाई है। सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तारीख की शुरुआत 26 जुलाई रात 10 .41 मिनट में हो रही है और समापन अगले दिन यानी 27 जुलाई रात 10. 44 मिनट में होगा. उदयातिथि के अनुसार 27 जुलाई को ही हरियाली तीज का व्रत रखा जाएगा।
हरियाली तीज का शुभ मुहूर्त
हरियाली तीज तीज शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 26 जुलाई रात 10 .41 मिनट से शुरू होकर समापन अगले दिन 27 जुलाई रात 10. 44 मिनट में होगा।
अभिजीत मुहूर्त - 12:07 PM – 12:59 PM
अमृत काल - 01:55 PM – 03:33 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:23 AM – 05:11 AM
विजय मुहूर्त-02:17 PM से 03:11 PM
गोधूलि बेला- शाम 07:17–07:38
निशिता काल- 11:43 PM से 12:26 AM,28 जुलाई
हरियाली तीज के दिन क्या करें
हरियाली तीज के दिन सुहागिन महिलाओं को हरा वस्त्र, हरी चूड़िया, हरि बिंदी लगाना चाहिए. इसके साथ ही श्रृंगार अवश्य कर भगवान शिव माता गौरी की पूजा आराधना करनी चाहिए. गेहूं, चना, मूंग आदि इत्यादि को पीसकर उसका पकवान बनाकर भगवान शिव और माता पार्वती को भोग लगाना चाहिए और उसी का सेवन भी करना चाहिए. इससे भगवान शिव और माता पार्वती बेहद प्रसन्न होती है
हरियाली तीज पर सुहागिन स्त्रियां पति की लंबी आयु और सुख समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं।महिलाएं सोलह श्रृंगार के साथ इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना करती हैं। इस कठोर व्रत को मां पार्वती ने किया था, इस व्रत के फलस्वरुप ही माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रुप में पाया था। कुंवारी लड़कियां इस दिन व्रत मां पार्वती से अच्छे वर की कामना करती हैं। सावन मास में विशेष रुप से श्री भगवान भोले नाथ की पूजा- अर्चना की जाती है। इस माह में भगवान भोलेनाथ की पूजा करने से पुन्य फलों में वृद्धि होती है।
नोट : ये जानकारियां धार्मिक आस्था और मान्यताओं पर आधारित हैं। Newstrack.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।इसे सामान्य रुचि को ध्यान में रखकर लिखा गया है


