अक्टूबर में इन तारीखों पर 'महा चेतावनी'! यात्रा से पहले सोचें 100 बार, बड़े खतरे की आशंका...

October 2025 Travel Warning: कई ज्योतिष विशेषज्ञों ने इस बार यात्रियों के लिए विशेषतौर से चेतावनी जारी की है, जिसे अनदेखा करना आपको भारी पड़ सकता है। सितारों की चाल और ग्रहों की स्थिति के मुताबिक, कुछ निश्चित तारीखों पर यात्रा करना आपके जीवन के लिए खतरे से भरा हो सकता है।

Priya Singh Bisen
Published on: 30 Sept 2025 5:03 PM IST
October 2025 Travel Warning
X

October 2025 Travel Warning

October 2025 Travel Warning: पूरे देश में अक्टूबर महीने में बहुत से त्योहार पड़ने वाले हैं... जिनमें दीपावली, दशहरा और छठ आदि जैसे बड़े पर्व इस महीने में पड़ेंगे। लेकिन कई ज्योतिष विशेषज्ञों ने इस बार यात्रियों के लिए विशेषतौर से चेतावनी जारी की है, जिसे अनदेखा करना आपको भारी पड़ सकता है। सितारों की चाल और ग्रहों की स्थिति के मुताबिक, कुछ निश्चित तारीखों पर यात्रा करना आपके जीवन के लिए खतरे से भरा हो सकता है।

अक्टूबर माह के इस तारिख पर भूलकर भी न करें यात्रा

पिछले कई दिनों से इस विषय पर चर्चा सोशल मीडिया से लेकर हर जगह छै हुई है कि किस-किस तारिख में यात्रा नहीं करना चाहिए। जबसे अहमदाबाद में प्लेन हादसा हुआ है तब से इन सभी बातों को उस घटना से जोड़कर देखा जा रहा है। ज्योतिषीय गणनाओं के मुताबिक, 4, 6, 8, 16, 19, 26 और 27 अक्टूबर को यात्रा करने से बचना चाहिए। इन दिनों ग्रहों की स्थिति यात्रियों के लिए प्रतिकूल मानी जा रही है, जिससे दुर्घटनाओं, देरी या अन्य अनहोनी घटनाओं की संभावना अधिक बढ़ सकती है।

पुर्वानुमान के अनुसार, सितंबर माह में कुछ प्रमुख यात्राओं में होने वाले दुर्घटना और बाधाएँ सच हुईं हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए, ज्योतिषियों ने अक्टूबर माह के लिए और भी सतर्कता बरतने की खास सलाह दी है। उनका स्पष्ट कहना है कि त्योहारों और उत्सवों का समय खुशियाँ लाने वाला होना चाहिए, दुख नहीं।

ज्योतिषों की खास सलाह

विशेषज्ञों का साफतौर पर ये भी कहना है कि इन चुनिंदा तारीखों में ग्रहों की स्थिति, विशेष रूप से राहु और केतु की चाल, सूर्य और चंद्रमा की दशा यात्रियों के लिए अनुकूल नहीं है। राहु के दोष और चंद्रमा की खराब स्थिति मानसिक तनाव, मानसिक भ्रम और दुर्घटनाओं की संभावना अधिक बढ़ा सकती है। इसलिए ज्योतिषियों की सलाह है कि इन दिनों लंबी या अनजान यात्रा टाल दें।

इसके अलावा, ज्योतिषीय उपायों के रूप में कहा गया है कि अगर इन दिनों यात्रा करना बहुत ज़रूरी हो, तो यात्रा से पहले शुभ मंत्र का पाठ, धूप-दीप का प्रयोग और गाय के गोबर या हल्दी के छोटे उपाय अपनाना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

अक्टूबर की ये चुनिंदा तारीखें हैं जोखिम भरी

साल 2025 में त्योहारों का समय बहुत ही सभी देशवासियों के लिए बेहद खास है, लेकिन इस समय यात्रा करते हुए सावधानी रखना बेहद आवश्यक है। ज्योतिषीय दृष्टि से, अक्टूबर माह की ये चुनिंदा तारीखें किसी भी तरह की जोखिम भरी गतिविधियों से बचने की चेतावनी देती हैं। इसीलिए यात्रियों और परिवारों के लिए यह संदेश है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाते वक़्त ग्रहों की स्थिति और ज्योतिषीय परामर्श को अनदेखा करने की गलती न करें। सही समय पर यात्रा करना न सिर्फ सुरक्षित रहेगा, बल्कि आपकी त्योहारों की खुशियाँ भी सुरक्षित और आनंददायक होंगी।

ज्योतिष विशेषज्ञों का स्पष्ट र्रोप से सुझाव है कि अगर आप इन तारीखों पर यात्रा टाल दें, तो यह आपकी सेहत, सुरक्षा और मानसिक शांति के लिए फायदेमंद होगा। त्यौहारों का आनंद तभी पूरी तरह से लिया जा सकता है जब आपकी यात्रा और परिवार दोनों सुरक्षित हों।

Disclaimer: यह जानकारी ज्योतिषियों के पुर्वानुमान के आधार पर बताई गयी हैं। Newstrack.com इसकी पुष्टि नहीं करता। कृपया कोई उपाय अपनाने से पहले अपने ज्योतिष से संपर्क ज़रूर करें।

1 / 7
Your Score0/ 7
Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Priya Singh Bisen is a Content Writer at Newstrack.com.

Next Story