साप्ताहिक राशिफल : क्या कहते हैं – आपके ग्रह 13 से 19 अक्टूबर 2025

जानिए 13 से 19 अक्टूबर 2025 के साप्ताहिक राशिफल में आपके ग्रह क्या संकेत दे रहे हैं। सभी राशियों के लिए भाग्य, शुभ अंक, रत्न और उपाय सहित संपूर्ण भविष्यफल पढ़ें।

Dr. A K Pandey Astrologer
Published on: 11 Oct 2025 2:19 PM IST
Weekly Horoscope
X

Weekly Horoscope (Image Credit-Social Media)

Weekly Horoscope: इस सप्ताह ग्रहों का गोचर -

सूर्य कन्या राशि में, 17 अक्टूबर दोपहर 1:53 बजे तुला में प्रवेश करेंगे ।

चंद्रमा मिथुन राशि में । कर्क राशि में 14 को प्रातः 5:58 बजे से।

सिंह राशि में 16 को दोपहर 12:41 बजे से । कन्या राशि में 18 को रात्रि 10:11 बजे से ।

मंगल और बुध तुला में ।

बृहस्पति मिथुन में।

शुक्र कन्या में ।

शनि मीन में वक्री ।

राहु कुंभ और केतु सिंह में रहेंगे।

गोचर के अनुसार आपकी राशियों पर प्रभाव -

मेष राशि-


सोमवार तक का समय बहुत अच्छा रहेगा। मनचाहा कार्य पूरा होने से सुख-आनंद बढ़ेगा। परिवार और मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। नई योजनाएं बनेंगी।

मंगलवार से शनिवार तक स्वास्थ्य पर ध्यान दें। पेट और मौसम से सम्बन्धित कष्ट बढ़ सकता है। परिवार में वरिष्ठों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

रविवार से परिस्थितियों में सुधार होगा।

पुरुष जातक- कार्यक्षेत्र में सफलता, नई योजनाओं और निवेश में लाभ। पदोन्नति या नए अवसर संभव।

महिला जातिका- पारिवारिक सौहार्द, रचनात्मक कार्य में सफलता, बच्चों और घर के मामलों में शुभ समाचार।

मंत्र - ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मी नारायणाय नमः।

शुभ अंक- 9 

शुभ रत्न- मूंगा 

भाग्य प्रतिशत- 85%

वृष राशि-


सप्ताह मिलाजुला रहेगा। सोमवार को लोगों के साथ अच्छा सम्बन्ध बनाए रखें। भोजन सुपाच्य लें। धन सोच-समझकर खर्च करें।

मंगलवार से गुरूवार दोपहर तक समय अच्छा रहेगा। मनचाहा कार्य करने से सुख-आनंद बढ़ेगा।

गुरुवार दोपहर से रविवार तक स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आवश्यक कार्य सावधानीपूर्वक सम्पन्न करें।

पुरुष जातक- कार्यक्षेत्र में सहयोग और प्रशंसा, दूर से शुभ समाचार, निवेश में लाभ।

महिला जातिका- परिवार में संतुलन और सम्मान, मित्रों और सामाजिक कार्यों में सफलता।

मंत्र -ॐ गोपालाय उत्तरध्वजाय नमः।

शुभ अंक- 6 

शुभ रत्न- हीरा / ओपल 

भाग्य प्रतिशत: 78%

मिथुन राशि-


लगभग मिला-जुला सप्ताह। पहले दिन धन खर्च सोच-समझ कर करें। व्यवसाय और नौकरी में नए समाचार मिलेंगे। निवेश से लाभ होगा।

मंगलवार से गुरुवार दोपहर तक क्रोध व भावुकता पर नियंत्रण रखें। गुरुवार दोपहर से शनिवार तक समय बेहतर रहेगा। रविवार से परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल हो सकती हैं।

पुरुष जातक- कार्य में वृद्धि, यात्रा से लाभ, व्यवसायिक निर्णय में सफलता।

महिला जातिका- परिवारिक सहयोग, सामाजिक प्रतिष्ठा में सुधार, प्रेम-संबंध में संतुलन।

मंत्र -ॐ क्लीं कृष्णाय नमः।

शुभ अंक- 5 

शुभ रत्न- पन्ना 

भाग्य प्रतिशत: 80%

कर्क राशि-


सोमवार तक जरूरी काम सावधानीपूर्वक करें। अनावश्यक क्रोध बढ़ेगा। यात्रा, तनाव और अधिक खर्च से बचें।

मंगलवार से गुरुवार दोपहर तक समय अच्छा रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों की पूर्ति होगी।

गुरुवार दोपहर बाद से शनिवार तक भोजन और स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

रविवार से कार्यों से प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

पुरुष जातक- कार्य में सफलता, पुराने निवेश का लाभ, पारिवारिक जिम्मेदारियों की पूर्ति।

महिला जातिका- परिवारिक सौहार्द, मित्रों का सहयोग, घर के मामलों में शुभ समाचार।

मंत्र - ॐ हिरण्यगर्भाय अव्यक्त रूपिण्यै नमः।

शुभ अंक- 2 

शुभ रत्न- मोती 

भाग्य प्रतिशत- 77%

सिंह राशि-


समय पहले से ही अच्छा है। सोमवार तक उत्तम रहेगा। नए काम की शुरुआत संभव। पिछले नुकसान की भरपाई होगी।

मंगलवार से गुरुवार तक लंबी दूरी की यात्रा और धन खर्च में सावधानी। गुरुवार से शनिवार तक समय बेहतरीन रहेगा।

रविवार से कुछ बाधाओं के साथ कार्य पूरे होंगे।

पुरुष जातक- कार्यक्षेत्र में सफलता, पदोन्नति और मान-सम्मान।

महिला जातिका- पारिवारिक आनंद, सौंदर्य और आत्मविश्वास में वृद्धि, सामाजिक प्रतिष्ठा।

आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

शुभ अंक- 1 

शुभ रत्न- माणिक्य 

भाग्य प्रतिशत: 82%

कन्या राशि-


सोमवार से गुरुवार दोपहर तक समय बेहतरीन। लोगों के साथ संतुलित व्यवहार बनाए रखें। रुके काम पूरे होंगे। निवेश लाभदायक।

गुरुवार से शनिवार तक समय थोड़ा विपरीत। पारिवारिक स्वास्थ्य और लंबी यात्रा में सावधानी।

रविवार से समय अच्छा बीतेगा।

पुरुष जातक- कार्य और व्यवसाय में लाभ, प्रतिष्ठा में वृद्धि, नए संपर्क लाभदायक।

महिला जातिका- पारिवारिक जिम्मेदारी, संबंधों में सौहार्द, निवेश लाभ।

देवी भगवती की आराधना करें।

शुभ अंक- 5 

शुभ रत्न- पन्ना 

भाग्य प्रतिशत: 88%

तुला राशि-


सोमवार तक मन अशांत। यात्रा और धैर्य पर ध्यान।

मंगलवार से शनिवार तक परेशानियां दूर होंगी। मनोवांछित कार्य पूरा होंगे। कार्यस्थल पर प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

रविवार को यात्रा में सावधानी।

पुरुष जातक- कार्यक्षेत्र में सफलता, नए अवसर, निवेश में लाभ।

महिला जातिका- सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि, परिवारिक सहयोग, रचनात्मक कार्य में सफलता।

शुक्रवार को देवी को खीर का भोग लगाएं और श्री सूक्त का पाठ करें।

शुभ अंक- 6 

शुभ रत्न- हीरा 

भाग्य प्रतिशत- 90%

वृश्चिक राशि-



पहले दिन से सावधानी। गुरुवार तक यात्रा में सतर्कता और धन खर्च सोच-समझकर करें। स्वास्थ्य पर ध्यान।

गुरुवार से रविवार तक परिस्थितियां अनुकूल। कार्य व्यवसाय में लाभ।

पुरुष जातक- व्यापारिक लाभ, कार्यों में सफलता।

महिला जातिका- परिवारिक सहयोग, सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि।

काल भैरव और भगवान शिव की आराधना करें।

शुभ अंक- 9 

शुभ रत्न- मूंगा 

भाग्य प्रतिशत- 74%

धनु राशि-


सोमवार तक आवश्यक कार्य पूरे करें। धन और प्रतिष्ठा में वृद्धि।

मंगलवार से शनिवार तक व्यय से बचें। लंबी दूरी यात्रा में सावधानी।

रविवार से समय अनुकूल।

पुरुष जातक- व्यापार और निवेश में सफलता, पदोन्नति।

महिला जातिका- शिक्षा और करियर में लाभ, परिवारिक सुख।

गुरुवार को भगवान विष्णु की आराधना और व्रत करें।

शुभ अंक- 3 

शुभ रत्न- पुखराज 

भाग्य प्रतिशत: 83%

मकर राशि-


सोमवार से गुरुवार तक मन के अनुकूल। शान-शौकत में समय बीतेगा। कार्य-व्यापार में वृद्धि।

गुरुवार से रविवार तक कार्य पूरा करने में अधिक समय और धन लगेगा। यात्रा लाभदायक नहीं।

पुरुष जातक- निवेश और व्यापार में लाभ, पदोन्नति के अवसर।

महिला जातिका- परिवारिक सम्मान, सामाजिक गतिविधियों में सफलता।

मंत्र -ॐ श्रीं वात्सलाय नमः।

शुभ अंक- 8 

शुभ रत्न- नीला पुखराज 

भाग्य प्रतिशत: 77%

कुंभ राशि-


सोमवार तक आवश्यक कार्य सावधानीपूर्वक। स्वास्थ्य और सात्विक भोजन का ध्यान।

मंगलवार से शनिवार तक समय अनुकूल। व्यापार में वृद्धि।

रविवार को अधिक निवेश सोच-समझकर। यात्रा संभव, पर मन मुताबिक सफलता नहीं।

पुरुष जातक- व्यवसायिक निर्णय में सावधानी, पुराने निवेश लाभ।

महिला जातिका- सामाजिक कार्यों में सफलता, परिवारिक सहयोग।

मंत्र - ॐ श्री उपेंद्राय अच्युताय नमः।

शुभ अंक- 4 

शुभ रत्न- गोमेद 

भाग्य प्रतिशत- 70%

मीन राशि-


सप्ताह के प्रारंभिक दिनों में मन के अनुसार कार्य नहीं होने से चिंता बढ़ेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान।

गुरुवार से रविवार तक समय उपलब्धियों वाला। नए मित्र बनेंगे, पुराने विवाद का हल होगा।

पुरुष जातक- कार्य में सफलता, व्यापार या नौकरी में लाभ।

महिला जातिका - परिवार में आनंद, सामाजिक प्रतिष्ठा, प्रेम-संबंधों में सुधार।

भगवान विष्णु की आराधना करें और केले का दान करें।

शुभ अंक- 7 शुभ रत्न- पुखराज भाग्य प्रतिशत- 84% ।

साप्ताहिक सारांश

कन्या, तुला, मेष, सिंह और धनु राशियों के लिए सप्ताह अत्यंत शुभ।

कर्क, वृश्चिक और मीन राशि वालों को स्वास्थ्य और मानसिक शांति पर विशेष ध्यान।

अगला राशिफल 20 अक्टूबर को ।

तब तक स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिए।

शुभम् भवतु

1 / 7
Your Score0/ 7

Dr. A.K. Pandey (Astro & Vastu), a highly rated Vedic astrologer and Vastu consultant from Pune, has over 36 years of experience in the field of astrology and Vastu Shastra. He is known for his in-depth astrological insights, accurate predictions, and practical Vastu guidance. In addition to his consultancy work, Dr. Pandey also writes astrology-related articles and weekly horoscope columns for Newstrack.com, sharing his expertise with a wide audience across India.

Next Story