बिहारियों की बल्ले-बल्ले! चुनाव से पहले नीतीश कुमार का बंपर तोहफा, छठ पूजा पर अब नहीं लगेंगे ट्रेन में धक्के

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार सरकार ने राज्य से बाहर रहने वाले बिहारियों के लिए त्योहारों पर बस सेवा शुरू करने का बड़ा तोहफा दिया है। छठ, होली, दीपावली और दुर्गा पूजा जैसे त्योहारों में अब लोग बसों से आराम से घर पहुंच सकेंगे, जिससे ट्रेन में भीड़ और परेशानी खत्म होगी।

Harsh Sharma
Published on: 26 Jun 2025 12:10 PM IST (Updated on: 27 Jun 2025 12:25 AM IST)
Ball-ball of Biharis Nitish Kumars Bumpar Tohfa before elections train will no longer run on Chhath Puja
X

Ball-ball of Biharis Nitish Kumar's Bumpar Tohfa before elections train will no longer run on Chhath Puja

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की एनडीए सरकार ने राज्य के बाहर रहने वाले लोगों के लिए एक खास तोहफा दिया है। अक्सर त्योहारों के समय इन्हें अपने घर वापस आने में बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इसे देखते हुए सरकार ने तय किया है कि त्योहारों के दौरान घर आने-जाने के लिए बसें चलाई जाएंगी। खासकर छठ, होली, दीपावली और दुर्गा पूजा जैसे बड़े त्योहारों में अब लोगों को ज्यादा दिक्कत नहीं होगी। इस बारे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने अपनी एक्स पोस्ट में जानकारी दी है।

कितनी बसें चलाई जाएंगी?

सीएम नीतीश कुमार ने अपनी पोस्ट में बताया कि त्योहारों के समय घर आने के लिए एनडीए सरकार बसें चलाएगी। खासकर छठ, होली, दीपावली और दुर्गा पूजा जैसे त्योहारों में, जो लोग दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और पश्चिम बंगाल से अपने घर बिहार लौटते हैं, उनकी यात्रा आसान बनाने के लिए सरकार पूरी कोशिश करेगी। इसके तहत बिहार से जुड़े विभिन्न राज्यों के रास्तों पर कुल 299 ए.सी. और नॉन ए.सी. बसें चलाई जाएंगी।

बसों की खरीद पर सरकार कितना खर्च करेगी?

24 जून 2025 को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में इस योजना को मंजूरी मिली है। सरकार 75 वातानुकूलित और 74 डीलक्स बसें खरीदने पर कुल 105.82 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इसके अलावा, सरकार और 150 ए.सी. बसें सार्वजनिक-निजी भागीदारी के तहत चलाएगी। त्योहारों जैसे छठ, होली, दीपावली और दुर्गा पूजा के दौरान, सरकार केंद्र से और ज्यादा विशेष ट्रेनों के चलाने का भी अनुरोध करेगी। इससे त्योहारों पर लोगों को बिहार आने-जाने में आसानी होगी और वे आराम से अपने घर पहुंच पाएंगे।

प्रदेश के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया एक्स पर सरकार के इस फैसले की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान लोगों को घर आने-जाने में आसानी हो, इसलिए सरकार ने बसों का इंतजाम किया है। दिवाली, छठ, होली, दशहरा जैसे बड़े त्योहारों पर राज्य से बाहर काम करने वाले कई लोग अपने घर लौटते हैं। उन्हें ट्रेन में सीट बुक कराने में बहुत परेशानी होती है। इस बात को ध्यान में रखते हुए सरकार ने अब बसों की सुविधा देने का फैसला किया है, ताकि लोगों को ज्यादा दिक्कत न हो।

1 / 5
Your Score0/ 5
Harsh Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Harsh Sharma

Harsh Sharma is a Content Writer at Newstrack.com.

Next Story