Bihar Newsबिहार में 7 नई ट्रेनों का शुभारंभ, 3 अमृत भारत एक्सप्रेस समेत जानिए रूट और खासियत

बिहार में 7 नई ट्रेनों का शुभारंभ हुआ, जिसमें 3 अमृत भारत एक्सप्रेस और 4 पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं। जानिए इन ट्रेनों के रूट और खासियत, जो बिहार को बड़े शहरों से सीधे जोड़ेंगी।

Harsh Sharma
Published on: 29 Sept 2025 2:28 PM IST (Updated on: 29 Sept 2025 2:29 PM IST)
Bihar Newsबिहार में 7 नई ट्रेनों का शुभारंभ, 3 अमृत भारत एक्सप्रेस समेत जानिए रूट और खासियत
X

Bihar News: बिहार में सोमवार, 29 सितंबर से कुल 7 नई ट्रेनों का परिचालन शुरू हो गया है, जिनमें 3 अमृत भारत एक्सप्रेस और 4 पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं। इन नई ट्रेनों के शुरू होने से बिहार के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और यात्रा की सुविधा बढ़ेगी। खास बात यह है कि अमृत भारत एक्सप्रेस की कुल 30 सेवाएं अब देशभर में शुरू हो चुकी हैं, जिनमें से 13 सेवाएं बिहार से जुड़ी हैं। ये नई ट्रेनें बिहार को हैदराबाद, अजमेर और दिल्ली जैसे बड़े शहरों से सीधे जोड़ेंगी, जिससे लाखों यात्रियों को फायदा होगा।

नई अमृत भारत एक्सप्रेस के रूट्स

मुजफ्फरपुर से हैदराबाद (चरलापल्ली) तक: यह ट्रेन सिर्फ मंगलवार को सुबह साढ़े 10 बजे चलेगी और हाजीपुर, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, प्रयागराज, जबलपुर, इटारसी, नागपुर और काजीपेट से होकर जाएगी। दरभंगा से अजमेर (मदार जंक्शन) तक: यह ट्रेन सोमवार को सुबह 4 बजे चलेगी और सीतामढ़ी, रक्सौल, गोरखपुर, कानपुर, गोमती नगर, टुंडला और जयपुर से होकर जाएगी। छपरा से आनंद विहार टर्मिनल (दिल्ली): यह ट्रेन सोमवार और बुधवार को सुबह 11 बजे चलेगी और सिवान, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, ऐशबाग (लखनऊ), कानपुर से गुजरते हुए दिल्ली पहुंचेगी।

पैसेंजर ट्रेनों के रूट्स

आज से बिहार में 4 नई पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन भी शुरू हो गया है। इन ट्रेनों का रूट निम्नलिखित है: नवादा-पटना डेमू पैसेंजर: यह ट्रेन बिहार शरीफ और नूरसराय के रास्ते सप्ताह में 6 दिन चलेगी। इस्लामपुर-पटना डेमू पैसेंजर: हिलसा, दनियावां और पुनपुन को जोड़ने वाली यह ट्रेन भी 6 दिन चलेगी पटना-बक्सर फास्ट पैसेंजर: दानापुर और आरा के रास्ते यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलेगी। झाझा-दानापुर फास्ट पैसेंजर: जमुई, मोकामा और बख्तियारपुर के रास्ते यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलेगी। इन पैसेंजर ट्रेनों से निम्न और मध्यम वर्गीय परिवारों को सस्ती और सुविधाजनक यात्रा मिल सकेगी।

अमृत भारत एक्सप्रेस की खासियत

अमृत भारत एक्सप्रेस की तकनीक पूरी तरह 'मेक इन इंडिया' है। इस ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे, जिनमें 12 स्लीपर, 8 जनरल सेकंड क्लास और 2 गार्ड डिब्बे शामिल होंगे। इसमें 1,500 यात्री बैठ सकेंगे। यह ट्रेन नॉन-एयर कंडीशनड है, लेकिन इसमें सुविधाएं बेहद आधुनिक हैं। ट्रेन में CCTV कैमरे, आधुनिक शौचालय, सेंसर वाले नल, अग्निशमन प्रणाली और एक विशेष घोषणा प्रणाली है। व्हीलचेयर के लिए रैंप और आरामदायक सीटें भी दी गई हैं। हर सीट के पास एक चार्जिंग पॉइंट है। हालांकि, इसका किराया मेल-एक्सप्रेस से थोड़ा ज्यादा है, लेकिन सुविधाएं काफी बेहतर हैं। इन नई ट्रेनों के परिचालन से बिहार के यात्री अब आसानी से यात्रा कर सकेंगे और प्रदेश के विभिन्न शहरों से जुड़ने में सक्षम होंगे।

1 / 6
Your Score0/ 6
Harsh Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Harsh Sharma

Harsh Sharma is a Content Writer at Newstrack.com.

Next Story