बिहार पुलिस की बड़ी सफलता! चंदन मिश्रा हत्या केस में 6 आरोपी गिरफ्तार, पश्चिम बंगाल से दबोचा, अन्य ठिकानों पर पुलिस का हल्ला बोल!

Chandan Mishra Murder Case: बिहार पुलिस ने चंदन मिश्रा हत्या केस में बड़ी सफलता हासिल करते हुए पश्चिम बंगाल से 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस हत्याकांड में और भी अपराधियों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

Harsh Sharma
Published on: 19 July 2025 9:13 AM IST
Chandan Mishra Murder Case:
X

Chandan Mishra Murder Case: 

Chandan Mishra Murder Case: पटना के पारस एचएमआरआई अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में गैंगस्टर चंदन मिश्रा की हत्या के मामले में बिहार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शुक्रवार को बिहार एसटीएफ और पटना पुलिस की संयुक्त टीम ने पश्चिम बंगाल में छापेमारी कर इस हत्याकांड में शामिल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, इस हत्या में और भी अपराधी शामिल हो सकते हैं। हालांकि, देर रात तक गिरफ्तार आरोपियों के नामों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई थी। अब इन आरोपियों से पश्चिम बंगाल में पूछताछ की जा रही है, और कानूनी प्रक्रिया के बाद उन्हें पटना लाया जाएगा। इसके अलावा, पुलिस को कुछ और आरोपियों के ठिकानों की जानकारी मिली है, और वहां छापेमारी की जा रही है।

दस आरोपियों के नाम सामने आए

इस मामले में सबसे पहले तौसीफ रजा उर्फ बादशाह का नाम सामने आया था। इसके बाद बक्सर पुलिस ने बक्सर के मोनू सिंह का नाम भी पुष्टि की। इसके अलावा बलवंत, नीलेश, सूर्यभान, अभिषेक, निशु समेत दस और आरोपियों के नाम सामने आए हैं। फिलहाल पुलिस यह नहीं बता रही कि इनमें से कितने आरोपी पकड़े गए हैं और कितने बाकी हैं।

भगवान न्याय करेगा

पटना के पारस एचएमआरआई अस्पताल में गुरुवार को हुई हत्या के बाद कुख्यात गैंगस्टर चंदन मिश्रा का शव रात में उसके गांव लाया गया। पहले यह तय किया गया था कि शव का अंतिम संस्कार जिला मुख्यालय में रात को किया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। इस पर स्थानीय प्रशासन के खिलाफ विरोध भी हुआ। इसके बाद परिजन शव को अपने पैतृक गांव सोनबरसा ले गए, जो औद्योगिक थाना क्षेत्र में स्थित है। शुक्रवार सुबह, चंदन का पार्थिव शरीर ब्यास के डेरा गांव के पास गंगा नदी में विसर्जित कर दिया गया। इससे पहले, उसके पिता मंटू मिश्रा ने चिता को मुखाग्नि दी, लेकिन शव का अंतिम संस्कार नहीं किया गया।

चंदन के पिता ने कहा कि "भगवान न्याय करेगा।" उन्होंने कहा कि जितना दूर शव जाएगा, वह उतना ही मजबूत होता जाएगा। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। परिजन और चंदन के समर्थक गुस्से में हैं और कहा जा रहा है कि इसी वजह से शव का अंतिम संस्कार नहीं किया गया। स्थिति को देखते हुए, पुलिस ने पूरे दिन सादे लिबास में गांव में तैनाती की और हर गतिविधि पर नजर रखी।

1 / 6
Your Score0/ 6
Harsh Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Harsh Sharma

Harsh Sharma is a Content Writer at Newstrack.com.

Next Story