नीतीश, तेजस्वी या प्रशांत किशोर? किसे मुख्यमंत्री देखना चाहता है बिहार, सर्वे में खुलासा

Bihar Assembly Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बाद मुख्यमंत्री कौन बनेगा। इसको लेकर वोटर के बीच हुए एक सर्वे में बड़ी बात सामने आयी है।

Shishumanjali kharwar
Published on: 1 Oct 2025 4:48 PM IST
Bihar Assembly Elections 2025
X

Bihar Assembly Elections 2025

Bihar Assembly Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की तिथियों के एलान में अब कुछ ही दिन शेष हैं। इससे पहले बिहार में सियासत चरम पर पहुंच गयी है। सभी राजनीतिक दल चुनाव में पहले पायदान पर पहुंचने के लिए पुरजोर कोशिश कर रहे हैं। इस बीच बिहार चुनाव को लेकर मतदाताओं के एक सर्वे में चौंकाने वाले बात सामने आयी है।

सर्वे के अनुसार बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए गठबंधन और महागठबंधन के बीच टक्कर होगी। वहीं इस बार जन सुराज पार्टी के सियासी मैदान में उतरने के बाद मुकाबला और भी ज्यादा रोचक हो गया है। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बाद मुख्यमंत्री कौन बनेगा। इसको लेकर वोटर के बीच हुए एक सर्वे में बड़ी बात सामने आयी है। सर्वे में 16 प्रतिशत मतदाताओं का मानना है कि नीतीश कुमार फिर से बिहार के मुख्यमंत्री बनने के लिए काबिल हैं। वहीं दस प्रतिशत वोटर्स एलजेपी नेता चिराग पासवान को पसंद करते हैं।

तेजस्वी यादव बेहद लोकप्रिय

बिहार के सर्वाधिक 36 प्रतिशत मतदाताओं की पसंद राजद नेता और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव हैं। वह तेजस्वी यादव को बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। तेजस्वी यादव के बाद अगर बिहार की जनता किसी नेता को मुख्यमंत्री पद की कुर्सी पर बैठे देखना चाह रही हैं तो वह नेता हैं जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर। सर्व के अनुसार 23 प्रतिशत मतदाताओं की पसंद प्रशांत किशोर हैं। वहीं सात प्रतिशत लोग ही उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पक्ष में रहे।

नीतीश कुमार की कार्यप्रणाली से कितने लोग खुश?

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कार्यप्रणाली से जनता कितनी संतुष्ट है। इसको लेकर भी जब लोगों से सवाल किया गया तो जवाब हैरान करने वाले आए। सर्वे के अनुसार 58 प्रतिशत लोग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यो से संतुष्ट हैं। वहीं 39 प्रतिशत लोगों ने इस पर असहमति जतायी।

बिहार की जनता किसे बनाना चाहती है देश का पीएम

सर्वे में बिहार की जनता से देश के प्रधानमंत्री को लेकर सवाल पूछा गया तो मतदाताओं की पहली पसंद नरेंद्र मोदी ही रहे। 52 प्रतिशत जनता ने नरेंद्र मोदी पर ही भरोसा जताया। वहीं 41 प्रतिशत जनता कांग्रेस नेता राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनते देखना चाह रही है।

1 / 4
Your Score0/ 4
Shishumanjali kharwar
ABOUT THE AUTHOR

Shishumanjali kharwar

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story