अवध से BJP को हटाया, अब मगध की बारी..., वोटर अधिकार यात्रा में पहुंचे अखिलेश यादव की दहाड़

अखिलेश यादव की मौजूदगी में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ शनिवार को सारण जिले से शुरू होगी और आरा तक जाएगी।

Shishumanjali kharwar
Published on: 30 Aug 2025 11:03 AM IST
Akhilesh Yadav
X

Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव की 16 दिन तक चली ‘वोटर अधिकार यात्रा’ का आज अंतिम दिन है। 16 दिन चली इस यात्रा के दौरान लगभग 1300 किमी का सफर तय किया गया। इस यात्रा में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन भी जुड़ चुके हैं। वहीं अब आखिरी दिन यात्रा में शामिल होने के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी पहुंचे हैं। अखिलेश यादव की मौजूदगी में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ शनिवार को सारण जिले से शुरू होगी और आरा तक जाएगी।

इस दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा और चुनाव आयोग को आड़े हाथों लिया। सपा मुखिया ने कहा कि अवध की जनता ने भाजपा को नकार दिया। अब मगध की जनता बीजेपी को हटा देगी। बिहार से भाजपा का पलायन होगा। अखिलेश यादव ने एसआईआर को धोखा और सिरफिरा फैसला करार दिया। निर्वाचन आयोग के इस फैसला का सीधा मतलब है कि वोट चोरी के साथ डकैती की भी तैयारी थी।

भाजपा का बिहार से पलायन निश्चित

इस अवसर पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के लिए राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को बधाई दी। कहा कि वह वोट के अधिकार की लड़ाई लड़ रहे हैं। आने वाले दिनों में भाजपा का बिहार से पलायन निश्चित है। बिहार के युवाओं को रोजगार के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा बल्कि उन्हें यहीं पर रोजगार मिल सकेगा। तेजस्वी यादव ने अपने कार्यकाल के दौरान जो नौकरियां दी थीं। जनता उसे आज भी याद करती है।

सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा सभी का अपमान ही करती है। जनता के वोट की चोरी करना क्या उसका अपमान नहीं है? भाजपा को तो अमेरिका के राष्ट्रपति से नाराज होना चाहिए। निर्वाचन आयोग पर हमला बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि अब चुनाव आयोग तो जुगाड़ आयोग बन चुका है। भाजपा लोगों को इस्तेमाल करती है और फिर उन्हें बर्बाद कर देती है। इसलिए बिहार से जनता भी भाजपा को बाहर कर देगी।

बिहार में भाजपा की वापसी नहीं

इस मौके पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का आभार जताया। उन्होंने कहा कि ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के अंतिम दिन अखिलेश यादव भी जुड़ रहे हैं। इस ऐतिहासिक यात्रा से भाजपा डर गयी है। अब वह चाहे जो भी कोशिश कर लें, लेकिन बिहार में भाजपा की वापसी नहीं हो सकेगी। कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ताओं की झड़प पर तेजस्वी ने कहा कि यह अब हिंसक हो रहे हैं। पूरा देश के इन लोगों के असली चरित्र को जानता है।

1 / 8
Your Score0/ 8
Shishumanjali kharwar
ABOUT THE AUTHOR

Shishumanjali kharwar

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story