फर्जी वोटर ID मामले में फंसे तेजस्वी यादव, चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस, एक हफ्ते में जमा करें EPIC कार्ड

Bihar News: तेजस्वी यादव पर दो वोटर ID रखने का आरोप लगा है। चुनाव आयोग ने नोटिस भेजकर 16 अगस्त तक EPIC कार्ड जमा करने को कहा है। मामला फर्जी दस्तावेजों से जुड़ी जांच में है।

Shivam Shrivastava
Published on: 8 Aug 2025 9:07 PM IST
फर्जी वोटर ID मामले में फंसे तेजस्वी यादव, चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस, एक हफ्ते में जमा करें EPIC कार्ड
X

Bihar News: बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल मच गई है। इस बार मामला राजद नेता तेजस्वी यादव से जुड़ा है जिन पर दो अलग-अलग वोटर ID रखने का आरोप लगा है। अब इसे लेकर पटना के चुनाव अधिकारी ने तेजस्वी यादव को पत्र भेजकर उनसे उस मतदाता पहचान पत्र को जमा करने को कहा है जिसे उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सार्वजनिक रूप से दिखाया था। यह कदम उस शिकायत के बाद उठाया गया है जिसमें तेजस्वी पर अलग-अलग नंबरों वाले दो वोटर ID कार्ड रखने का आरोप लगाया गया है।

पूर्व उप-मुख्यमंत्री को भेजे गए नोटिस में चुनाव अधिकारी ने लिखा, ऐसा लगता है कि आपके द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिखाया गया मतदाता पहचान पत्र फर्जी है। झूठे सरकारी दस्तावेज बनाना और उनका इस्तेमाल करना कानूनी अपराध है। आपसे अनुरोध है कि आप 16 अगस्त की शाम 5 बजे तक हमारे कार्यालय में यह फर्जी प्रतीत होने वाला मतदाता पहचान पत्र जमा करें।


क्या है पूरा विवाद?

यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब तेजस्वी ने चुनाव आयोग पर एक सनसनीखेज आरोप लगाया कि बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत प्रकाशित मतदाता सूची के मसौदे में उनका नाम नहीं है।

इसके तुरंत बाद, चुनाव आयोग ने उनके दावों का खंडन किया और कहा कि उनका नाम वास्तव में मतदाता सूची के मसौदे में मौजूद है। अब इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी ने सवाल उठातेहुये कहा है कि क्या पूर्व उपमुख्यमंत्री के पास एक से ज़्यादा मतदाता पहचान पत्र और EPIC नंबर हैं।

मामले की आगे जाँच करने पर, चुनाव आयोग ने कहा कि उसने पाया कि उनका नाम मतदान केंद्र संख्या 204 (बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के पुस्तकालय भवन) के क्रमांक 416 पर EPIC नंबर RAB0456228 के साथ दर्ज है। लेकिन प्रेस कॉन्फ्रेंस में यादव ने दावा किया था कि उनका ईपीआईसी नंबर RAB2916120 है।

EPIC चुनाव आयोग द्वारा योग्य मतदाताओं को जारी किए जाते हैं और ये पहचान और मतदान की पात्रता, दोनों के प्रमाण के रूप में काम करते हैं। चल रही जाँच से यह पता चलने की उम्मीद है कि दूसरा EPIC नंबर कैसे और क्यों सवालों के घेरे में आया।

1 / 4
Your Score0/ 4
Shivam Shrivastava
ABOUT THE AUTHOR

Shivam Shrivastava

शिवम उत्तर प्रदेश के एक युवा और उभरते पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 4 वर्षों का अनुभव प्राप्त है। वे राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य और हाइपरलोकल खबरों की गहरी समझ रखते हैं और समसामयिक मुद्दों पर सटीक व प्रभावशाली रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी विशेष रुचि डाटा-ड्रिवन पत्रकारिता और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग में है, जिससे उनकी खबरें अधिक तथ्यात्मक और विश्वसनीय बनती हैं। वे जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल मीडिया के बदलते स्वरूप को भी समझते हैं। लेखन और रिसर्च में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक सक्षम और जिम्मेदार पत्रकार के रूप में स्थापित करती है।

Next Story