Annual FASTag Pass for Highways: कौनसे हाईवे और एक्सप्रेसवे पर काम करेगा?

Annual FASTag Pass for Highways:जानें सालाना FASTag पास कैसे देगा टोल-फ्री सफर और किन हाईवे व एक्सप्रेसवे पर काम करेगा।

Sonal Girhepunje
Published on: 18 Aug 2025 2:49 PM IST
Annual FASTag Pass for Highways: कौनसे हाईवे और एक्सप्रेसवे पर काम करेगा?
X

Annual FASTag Pass for Highways: अगर आप अक्सर लंबी दूरी की यात्रा करते हैं, तो सरकार का नया सालाना FASTag पास आपके लिए बहुत मददगार साबित हो सकता है। केंद्र सरकार ने यह पास हाल ही में शुरू किया है और यह 15 अगस्त 2025 से लागू हो चुका है।

इस पास की मदद से आप चुनिंदा हाईवे और एक्सप्रेसवे पर बार-बार टोल देने की झंझट से बच सकते हैं। यानी पूरे साल आप आसानी से बिना रुके सफर कर सकते हैं।

सालाना FASTag पास क्या है?

यह पास असल में एक सालाना सब्सक्रिप्शन है, जिसके लिए आपको सिर्फ 3000 रुपये देने होंगे। पास लेने के बाद आप पूरे साल या 200 ट्रिप्स तक टोल-फ्री यात्रा कर सकते हैं। यह सुविधा केवल प्राइवेट वाहनों के लिए है, कमर्शियल या व्यावसायिक वाहनों पर लागू नहीं होती। खासतौर पर यह उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जो काम या निजी कारणों से बार-बार हाईवे पर यात्रा करते हैं।

किन हाईवे और एक्सप्रेसवे पर काम करेगा?

सालाना FASTag पास हर जगह काम नहीं करेगा। फिलहाल यह सिर्फ कुछ प्रमुख हाईवे और एक्सप्रेसवे पर लागू है। प्रमुख हाईवे जिन पर यह पास काम करेगा, उनमें श्रीनगर से कन्याकुमारी (NH 44), दिल्ली से कोलकाता (NH 19), कोलकाता से आंध्र प्रदेश तट (NH 16), उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर (NH 48), पोरबंदर से सिलचर (NH 27), पुणे से मछलीपट्टनम (NH 65), आगरा से मुंबई (NH 3), और आगरा से बीकानेर (NH 11) शामिल हैं।

सालाना FASTag पास कुछ प्रमुख एक्सप्रेसवे पर भी लागू होगा। इनमें दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे, मुंबई-नासिक, मुंबई-सूरत और मुंबई-रत्नागिरी एक्सप्रेसवे, चेन्नई-सलेम एक्सप्रेसवे, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे, और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे शामिल हैं।

कहां काम नहीं करेगा पास?

सालाना FASTag पास राज्य सरकार के स्टेट हाईवे और प्राइवेट ऑपरेटेड एक्सप्रेसवे पर काम नहीं करेगा। इन रूट्स पर यात्रा करने के लिए आपको सामान्य FASTag या कैश टोल देना होगा।

यात्रियों के लिए फायदे

अब यात्रियों को हर बार टोल देने की झंझट से छुटकारा मिलेगा। 3000 रुपये में पूरे साल टोल-फ्री सफर संभव है। महीने में कई बार लंबी यात्रा करने वाले लोगों के लिए यह पास बहुत सस्ता और सुविधाजनक है। बस ध्यान रखें कि यह पास केवल उन हाईवे और एक्सप्रेसवे पर काम करेगा, जिनकी लिस्ट ऊपर दी गई है।

1 / 4
Your Score0/ 4
Sonal Girhepunje
ABOUT THE AUTHOR

Sonal Girhepunje

Sonal Girhepunje is a Former Senior Writer at Newstrack.com.

Next Story