Gold and Silver Prices Dip in UP: सोना-चांदी आज सस्ता हुआ: 1 जुलाई से बढ़ी कीमतों में पहली गिरावट, विशेषज्ञों ने और नरमी का संकेत दिया

Gold and Silver Prices Dip in UP: सराफा बाजार की आज की ताजा रिपोर्ट बाजार में अस्थिरता का संकेत दे रही है निवेशकों को बाजार में कीमतों के स्थिर होने तक इंतजार करने की सलाह विशेषज्ञों ने दी है।

Ramkrishna Vajpei
Published on: 5 July 2025 7:33 AM IST
Gold Silver
X

Gold Silver News (Image From Social Media)

Gold and Silver Prices Dip in UP: एक जुलाई से लगातार बढ़ रहे सोने के दाम में आज, 5 जुलाई को, इस माह में पहली बार कमी दर्ज की गई है। इससे पहले, 30 जून को सोने के दाम में ₹15 प्रति ग्राम की कमी आई थी, जिसके बाद सोना ₹9,015 प्रति ग्राम पर आ गया था। इसके बाद, सोने ने सीधे ₹105 की छलांग लगाई, अगले दिन ₹45 प्रति ग्राम दाम बढ़े और फिर 3 जुलाई को ₹40 दाम बढ़े, जिससे कुल ₹190 की बढ़ोतरी हुई। हालांकि, आज 4 जुलाई को सोने के दाम ₹55 घट गए, जिससे 22 कैरेट सोना अभी भी ₹135 की बढ़त बनाए हुए है।

चांदी के हाल की बात करें तो, जो चांदी ₹119 से ₹121 प्रति ग्राम के रेट पर चल रही थी, उसके दाम में कल फिर ₹1 की कमी आई है और वह वापस ₹120 के दाम पर टिक गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में सोने और चांदी के दाम में अभी और गिरावट आ सकती है।

उत्तर प्रदेश में 22 कैरेट सोने का भाव (आज और कल)

ग्राम- आज की कीमत- कल की कीमत- कीमत में बदलाव

1 ₹ 9,150 - ₹ 9,205 - ₹ 55 ▼

8 ग्राम ₹ 73,200 ₹ 73,640 ₹ 440 ▼

10 ग्राम -₹ 91,500 -₹ 92,050 -₹ 550 ▼

उत्तर प्रदेश में 24 कैरेट सोने का भाव (आज और कल)

ग्राम - आज की कीमत - कल की कीमत - कीमत में बदलाव

1 ग्राम- ₹ 9,608 - ₹ 9,665- ₹ 57 ▼

8 ग्राम- ₹ 76,864 - ₹ 77,320- ₹ 456 ▼

10 ग्राम - ₹ 96,080 - ₹ 96,650 - ₹ 570 ▼

उत्तर प्रदेश में चांदी का भाव (आज और कल)

ग्राम - आज की कीमत- कल की कीमत- कीमत में बदलाव

1 ग्राम ₹ 120 -₹ 121- ₹ 1 ▼

1 किलो ₹ 1,20,000- ₹ 1,21,000- ₹ 1,000 ▼

उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों में 22 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम

उत्तर प्रदेश के लगभग सभी प्रमुख शहरों जैसे लखनऊ, सोनभद्र, आगरा, वाराणसी, कानपुर, गोरखपुर, गोंडा, इलाहाबाद, मेरठ, गाजियाबाद, बरेली, नोएडा, अलीगढ़, झांसी, मुरादाबाद, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मथुरा, अयोध्या, बदायूं, बदलापुर, फर्रुखाबाद, मिर्जापुर, फिरोजाबाद और रामपुर में आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹91,500 प्रति 10 ग्राम है।

उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों में चांदी की कीमत प्रति 10 ग्राम

उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों जैसे लखनऊ, आगरा, वाराणसी, कानपुर, गोरखपुर, इलाहाबाद, मेरठ, गाजियाबाद, बरेली, नोएडा, अलीगढ़, झांसी, मुरादाबाद, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और फर्रुखाबाद में आज चांदी की कीमत ₹1,200 प्रति 10 ग्राम है।

(यह सामग्री बैंकबाजार के डेटा के आधार पर तैयार की गई है। सराफा बाजार में कीमतें थोड़ी कम या ज्यादा हो सकती हैं।)

1 / 10
Your Score0/ 10
Ramkrishna Vajpei
ABOUT THE AUTHOR

Ramkrishna Vajpei

Ram Krishna Vajpei is a veteran cross-media journalist, political analyst, and data journalism expert whose distinguished career began in 1982. Spanning over four decades across print, broadcast (TV/Radio), and digital platforms, he specializes in rigorous research and deep analytical reporting on socio-political affairs. An authority on modern data journalism and the technical application of AI/LLMs in media, Vajpei also trains next-generation journalists and is currently pursuing a PhD in media studies. His work is defined by an absolute commitment to objectivity and a comprehensive editorial vision.

Next Story