Gold Silver Price 4 Sept 2025: गजब! सोने ने बनाया नया रिकॉर्ड, चांदी भी 900 रु महंगी

त्योहारी सीजन में सोने की मांग बढ़ी, आज 24 कैरेट सोना ₹10,698 प्रति ग्राम पर पहुँचा

Ramkrishna Vajpei
Published on: 4 Sept 2025 8:17 AM IST
Gold Silver today rate ( image from Social Media)
X

Gold Silver today rate ( image from Social Media)

Gold Silver Price September 4 2025 Today Update: सोने ने बनाया कीमतों का नया रिकार्ड। आज देश में सोने की कीमत 24 कैरेट सोने के लिए ₹10,698 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹9,806 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने (जिसे 999 गोल्ड भी कहा जाता है) के लिए ₹8,024 प्रति ग्राम है। जो कि इस बात का संकेत है कि निवेशक सेनसेक्स के मुकाबले तेजी से सोने में निवेश कर रहे हैं। यानी इसे सुरक्षित निवेश मान रहे हैं। ये कीमतें गुडरिटर्न्स के अपडेट पर आधारित हैं।

देश में सोने की कीमतों में आज कल के मुकाबले 66 रुपये प्रति ग्राम से लेकर 88 रुपये प्रति ग्राम की तेजी आई है। जो कि दस ग्राम सोने में 660 रुपये से लेकर 880 रुपये तक है जबकि एक किलो सोने की कीमतों में 6600 रुपये से लेकर 8800 रुपये तक का उछाल है। सोने के अंतरराष्ट्रीय बाजार भाव में लगातार तेजी का रुख है।

कल देश में 24 कैरेट सोने की कीमत 10,610 रुपये प्रति ग्राम थी, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 9,726 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत 7,958 रुपये प्रति ग्राम थी। इससे पहले यानी दो सितम्बर को 24 कैरेट सोने की कीमत 10,589 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने का भाव 9,706 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना के रेट 7,942 रुपये प्रति ग्राम थे।

भारत में त्योहारी सीजन जोर पकड़ रहा है और सोने की मांग तेजी से बढ़ रही है। लोग कहीं और पैसा लगाने के बजाय सोने में पैसा लगाना ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

इसी तरह चांदी की कीमतों में कल के मुकाबले आज 90 पैसे प्रति ग्राम का अंतर आया है। कल सुबह चांदी के रेट 126.20 रुपये प्रति ग्राम थे जबकि आज 127.10 प्रति ग्राम हैं। यानी चांदी की कीमत 126200 रुपये से बढ़कर सीधे 127100 रुपये प्रति किलो हो गई है। चांदी के रेट में नौ सौ रुपये प्रति किलो का इजाफा हुआ है।

अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो अनिश्चितताओं और आशंकाओं के बीच अमेरिकी ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों के चलते गुरुवार को सोने की कीमतें लगभग स्थिर रही और पिछले सत्र के सर्वकालिक उच्चतम स्तर के आसपास बनी रहीं। ताजा अपडेट के मुताबिक हाजिर सोना 3,561.97 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रहा है। जबकि बुधवार को इसने ने 3,578.50 डॉलर का रिकॉर्ड उच्च स्तर छुआ था। इसी तरह दिसंबर डिलीवरी के लिए अमेरिकी सोना वायदा 0.4% गिरकर 3,619.40 डॉलर पर आ गया है।

नोटः यहां दिये गए रेट ट्रेडिंग रेट हैं इनमें जीएसटी व अन्य कर शामिल नहीं।

1 / 10
Your Score0/ 10
Ramkrishna Vajpei
ABOUT THE AUTHOR

Ramkrishna Vajpei

Ram Krishna Vajpei is a veteran cross-media journalist, political analyst, and data journalism expert whose distinguished career began in 1982. Spanning over four decades across print, broadcast (TV/Radio), and digital platforms, he specializes in rigorous research and deep analytical reporting on socio-political affairs. An authority on modern data journalism and the technical application of AI/LLMs in media, Vajpei also trains next-generation journalists and is currently pursuing a PhD in media studies. His work is defined by an absolute commitment to objectivity and a comprehensive editorial vision.

Next Story