Gold Silver Rate UP: सस्ता हो गया सोना चांदी, दोनों के दाम में आई भारी गिरावट

Gold Silver Rate UP: उत्तर प्रदेश में सोना चांदी दोनों के रेट डाउन हैं। एक्सपर्ट का मानना है कि आने वाले दिनों में सोना चांदी की कीमतें और नीचे आ सकती है।

Ramkrishna Vajpei
Published on: 12 Aug 2025 8:11 AM IST
UP Gold Silver Rate
X

UP Gold Silver Rate (Social Media)

Gold Silver Rate UP: सोने के दाम में उत्तर प्रदेश में भारी गिरावट दर्ज की गई है, एक ही दिन में 750 रुपये प्रति दस ग्राम दाम घट गए हैं। जो कि सराफा बाजार को बड़ा झटका है। जानकारों के मुताबिक इसकी वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का भारी भरकम टैरिफ तो है साथ यूपी में ग्राहकों की डिमाण्ड घटना भी एक बड़ी वजह है। हालांकि बैंक बाजार साइट के अनुसार चांदी फरवरी 2025 के 108 रुपये प्रति ग्राम के स्तर से ऊपर उठकर 127 रुपये के स्तर पर पिछले कई दिनों से टिकी हुई है। उत्तर प्रदेश में आज 22 कैरेट सोने के दाम 9470 रुपये प्रति ग्राम हैं। जबकि 24 कैरेट सोना लखटकिया स्थान छोड़ कर 9944 रुपये प्रति ग्राम के स्तर पर आ गया है।

बात करें यूपी के प्रमुख शहरों में सोने के रेट की तो यूपी में अमूमन सोने के रेट कानपुर से निर्धारित होते हैं। गुड रिटर्न साइट के अनुसार कानपुर में 12 अगस्त के लिए 22 कैरेट सोने के रेट 9389 हैं। जबकि 24 कैरेट सोने के रेट 10242 रुपये हैं। इसी तरह चांदी 116.90 के प्रति ग्राम के रेट पर कारोबार कर रही है।

दोनों साइटों के रेट में काफी अंतर है। ऐसे में स्थानीय स्तर पर सराफा बाजार के सही रेट की जानकारी करने के बाद ही खरीदारी या निवेश करना उचित होगा।

जबकि देश के स्तर पर विश्वसनीय ibja की साइट पर जारी लाइव रेट 24 कैरेट सोने की कीमत 9996 रुपये प्रति ग्राम व 22 कैरेट सोने की कीमत 9156 रुपये प्रति ग्राम दिखा रही है। हालांकि इन रेट में जीएसटी और आभूषण बनाने का खर्च शामिल नहीं है। साइट पर चांदी कल की कीमत 114 रुपये प्रति ग्राम है।

1 / 9
Your Score0/ 9
Ramkrishna Vajpei
ABOUT THE AUTHOR

Ramkrishna Vajpei

Ram Krishna Vajpei is a veteran cross-media journalist, political analyst, and data journalism expert whose distinguished career began in 1982. Spanning over four decades across print, broadcast (TV/Radio), and digital platforms, he specializes in rigorous research and deep analytical reporting on socio-political affairs. An authority on modern data journalism and the technical application of AI/LLMs in media, Vajpei also trains next-generation journalists and is currently pursuing a PhD in media studies. His work is defined by an absolute commitment to objectivity and a comprehensive editorial vision.

Next Story