Gold Silver: सोना बाजार में छाई मंदी, होगा सस्ता, चांदी में आएगी तेजी

Gold Silver: दुनिया भर के बाजारों में सोने में मंदी की शुरुआत हो जाने से इसके दामों में गिरावट की शुरुआत हो गई है, उधर चांदी का बाजार तेजी पर है।

Ramkrishna Vajpei
Published on: 18 Aug 2025 8:19 AM IST
gold-price-fall-silver-may-rise-in-up
X

gold-price-fall-silver-may-rise-in-up (image from Social Media)

Gold Silver Rate: निकट भविष्य में सोने की कीमतों में भारी गिरावट के संकेत आने के संकेत हैं। यह एक ऐसी स्थिति बना रहा है जब सोने की मांग में कमी आने के बाद इसकी कीमतें नीचे आना तय है। यह स्थिति लम्बे समय तक भी बनी रह सकती है। फिलहाल भारत या देश के सबसे बड़े राज्य के सराफा बाजार के हाल के संदर्भ में देखें तो आज कीमतें स्थिर दिख रही हैं। लेकिन वैश्विक मंदी के चलते सोने की कीमतों में भारी गिरावट आने के संकेत है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक वैश्विक हालात के नजरिये से सोने का भविष्य निकट अवधि में मंदीपूर्ण दिखाई दे रहा है, फिलहाल पूरे विश्व में सोने के नजरिये से माहौल बहुत सकारात्मक नहीं है। पुतिन और ट्रम्प की मुलाकात बेनतीजा रहने के बाद यह हालात और अधिक खराब हो गए हैं। सोने को लेकर जनता का विश्वास डगमगा चुका है। अब आगे लंबी अवधि में ये सेफ हैवेन की भूमिका आने में कितना समय लेगा या केंद्रीय बैंकों की क्या भूमिका रहती है बहुत कुछ इस पर निर्भर करेगा।

मौजूदा हालात में वैश्विक स्तर पर अगर मंदी की शुरुआत मान लें तो सोने की कीमत 3,357 और 3,301.80 डालर प्रति औंस से नीचे बनी हुई है, यह स्थिति मंदी की शुरुआत या तटस्थ मंदी का संकेत करता है। समर्थन स्तरों के टूटने से सोना 3,300 या 3,120 डालर प्रति औंस के रेट पर आ सकता है। जो कि मंदी गहराने का संकेत होगा। सोना बाजार के लिए अगले दो महीने चुनौतीपूर्ण है।

यह तो हम सभी जानते हैं कि भारत में सोने की कीमतें अंतरराष्ट्रीय कीमतों, USD/INR विनिमय दर, आयात शुल्क और स्थानीय मांग पर निर्भर करती हैं। यदि विनिमय दर स्थिर रहती है, तो गिरावट का प्रतिशत समान होगा। अंतरराष्ट्रीय माहौल अगले एक दो महीने में भारत में 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम ₹98,000-₹99,000 तक जा सकता है। और अगर मंदी गहराती है तो गिरावट के चलते सोने की कीमतें ₹91,000-₹95,000 प्रति 10 ग्राम तक नीचे आ सकती है। हालिया ट्रेंड: यह पिछले एक हफ्ते में भारत में कीमतें घटने का संकेत दे रहा है। जो सराफा बाजार में मंदी की शुरुआत दर्शा रहा है। हालांकि त्योहारों खासकर दीपावली नवरात्रि में मांग बढ़ सकती है, जो गिरावट को सीमित कर सकती है।

चांदी में मंदी आएगी या होगी मजबूत

सोने का परिदृश्य जहां मंदी की शुरुआत दिखा रहा है वहीं चांदी का परिदृश्य मजबूती के संकेत दे रहा है चांदी अपनी वर्तमान कीमतों भारत में 115 रुपये प्रति ग्राम के आसपास से 130 रुपये प्रति ग्राम तक पहुंच सकती है। जबकि उत्तर प्रदेश में करों इत्यादि को जोड़कर चांदी की कीमत 135 रुपये प्रति ग्राम तक पहुंच सकती है।

नोट निवेश करने से पहले जानकारों से सलाह लें।

1 / 9
Your Score0/ 9
Ramkrishna Vajpei
ABOUT THE AUTHOR

Ramkrishna Vajpei

Ram Krishna Vajpei is a veteran cross-media journalist, political analyst, and data journalism expert whose distinguished career began in 1982. Spanning over four decades across print, broadcast (TV/Radio), and digital platforms, he specializes in rigorous research and deep analytical reporting on socio-political affairs. An authority on modern data journalism and the technical application of AI/LLMs in media, Vajpei also trains next-generation journalists and is currently pursuing a PhD in media studies. His work is defined by an absolute commitment to objectivity and a comprehensive editorial vision.

Next Story