Gold Silver Rate in UP: सोना रिकॉर्ड नीचे आया, पहुंचा जून के रेट के करीब

Gold Silver Rate Update UP: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के टैरिफ वार के बाद सोना मार्केट हिल गया है। और ऐसा लग रहा है कि सोने की बढ़ती कीमतों को झटका लगा है।

Ramkrishna Vajpei
Published on: 13 Aug 2025 8:04 AM IST (Updated on: 13 Aug 2025 8:50 AM IST)
UP Gold Silver Rate
X

UP Gold Silver Rate News (Image From Social Media)

Gold Silver Rate Update UP: भारत के आभूषणों पर अमेरिकी टैरिफ की मार का असर दिखने लगा है। हालांकि देसी ग्राहकों के लिए ये फायदे का सौदा बन गया है लेकिन अमेरिका में भारतीय स्वर्णाभूषणों का व्यापार बुरी तरह प्रभावित हुआ है। ज्वेलरी में प्रयुक्त होने वाला 22 कैरेट सोना आज 750 रुपये प्रति ग्राम की गिरावट के साथ 9395 रुपये प्रति ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। जो कि जून के 9330 रुपये प्रति ग्राम के स्तर के बहुत करीब है। अगर गिरावट इसी तरह जारी रही तो सोना जल्द ही मई के 8855 रुपये प्रति ग्राम के स्तर को छू लेगा।

सोने की इस गिरावट से निवेशकों को तगड़ा झटका लगने की संभावना है क्योंकि लगातार सोने की कीमतों में तेजी को देखते हुए सोने में निवेश फायदे का सौदा माना जा रहा था। 24 कैरेट सोने की कीमतों में भी 790 रुपये प्रति ग्राम की गिरावट आई है। 24 कैरेट सोना भी उत्तर प्रदेश में 9865 रुपये प्रति ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है। जो कि जुलाई के 9723 के स्तर के करीब है। जबकि आईबीजेए के रेट के मुताबिक 22 कैरेट सोना 9130 रुपये प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोना 9967 रुपये प्रति ग्राम दिखा रहा है। सोने के बाजार का रुख ऊपर की ओर है

Silver Rate UP अगर चांदी के रेट की बात करें तो हालिया दिनों में चांदी की कीमतों में आई तेजी के बाद पहली बार एक रुपये प्रति ग्राम की गिरावट दिखी है चांदी 126 रुपये प्रति ग्राम आ गई है। हालांकि आईबीजेए के दैनिक रेट में चांदी कल 114 रुपये प्रति ग्राम दिखा रहा है। देश में चांदी की कीमतें यूपी से काफी कम हैं। हालांकि आईबीजेए के रेट में जीएसटी व आभूषण बनाने की लागत शामिल नहीं है। फिर भी रेट के इस अंतर को देखने के बाद कहा जा सकता है चांदी की कीमतों के नीचे आने की भरपूर संभावना है।

1 / 8
Your Score0/ 8
Ramkrishna Vajpei
ABOUT THE AUTHOR

Ramkrishna Vajpei

Ram Krishna Vajpei is a veteran cross-media journalist, political analyst, and data journalism expert whose distinguished career began in 1982. Spanning over four decades across print, broadcast (TV/Radio), and digital platforms, he specializes in rigorous research and deep analytical reporting on socio-political affairs. An authority on modern data journalism and the technical application of AI/LLMs in media, Vajpei also trains next-generation journalists and is currently pursuing a PhD in media studies. His work is defined by an absolute commitment to objectivity and a comprehensive editorial vision.

Next Story