Gold Silver Rate Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में सोना चांदी की कीमतों का ताजा अपडेट, देखें अपने शहर का भाव

Gold Silver Rate Uttar Pradesh: शादी ब्याह का वर्तमान में सीजन न होने से स्थानीय स्तर पर बाजार ठंडा चल रहा है। एक्सपर्ट के मुताबिक आने वाले दिनों में सोने की कीमतें नीचे आने के संकेत हैं।

Ramkrishna Vajpei
Published on: 11 Aug 2025 7:12 AM IST
up gold silver rate
X

up gold silver News (Image From Social Media)

Gold Rate Uttar Pradesh: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा लगाए गए भारी भरकम टैरिफ की आंधी से घबड़ाया सर्राफा बाजार अभी सामान्य नहीं हो पाया है हालांकि रविवार को अवकाश रहने के कारण आज सोने की कीमतों में कोई बदलाव नहीं आया है। हालांकि कल 10 अगस्त को भी सोने की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ था। इससे पहले 9 अगस्त रक्षाबंधन के अवसर पर सोने का मार्केट 200 रुपये टूटा था। हालांकि दो अगस्त से सोने के बाजार का रुख तेजी का रहा था और लगातार 22 कैरेट सोने की कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी और कुल मिलाकर प्रति ग्राम 320 रुपये का उछाल आया था। इसी तरह 24 कैरेट सोने की कीमतों में कुल 360 रुपये प्रति ग्राम की बढ़ोतरी हुई थी। आज उत्तर प्रदेश में सोने के दाम 22 कैरेट 9545 रुपये और 24 कैरेट 10022 रुपये प्रति ग्राम पर स्थिर हैं।

इसी तरह चांदी के दाम 7 अगस्त को 127 रुपये प्रति ग्राम की ऊंचाई छूने के बाद उस पर स्थिर बने हुए हैं। 1 अगस्त को सोने के दाम दो रुपये घटने के बाद 123 रुपये प्रति ग्राम आ गए थे। लेकिन बाद में लगातार कीमतों में बढ़ोतरी होती गई।

वैसे उत्तर प्रदेश में सोने चांदी की कीमतों पर स्थानीय कारक, जैसे शुल्क और सरकारी शुल्क, सरकारी नीतियाँ अधिक असर डालते हैं। यदि सोने की माँग अधिक होती है, तो कीमतें बढ़ जाती हैं। इसके अलावा ब्याज दरों में वृद्धि सोने की कीमतों को प्रभावित करती है।

उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों में 22 कैरेट सोने-चांदी की कीमत प्रति ग्राम

लखनऊ में सोने चांदी की कीमत ₹ 9545 ₹ 127

आगरा में सोने चांदी की कीमत ₹ 9545 ₹ 127

वाराणसी में सोने चांदी की कीमत ₹ 9545 ₹ 127

कानपुर में सोने चांदी की कीमत ₹ 9545 ₹ 127

गोरखपुर में सोने चांदी की कीमत ₹ 9545 ₹ 127

इलाहाबाद में सोने चांदी की कीमत ₹ 9545 ₹ 127

मेरठ में सोने चांदी की कीमत ₹ 9545 ₹ 127

गाजियाबाद में सोने चांदी की कीमत ₹ 9545 ₹ 127

बरेली में सोने चांदी की कीमत ₹ 9545 ₹ 127

नोएडा में सोने चांदी की कीमत ₹ 9545 ₹ 127

अलीगढ़ में सोने चांदी की कीमत ₹ 9545 ₹ 127

झांसी में सोने चांदी की कीमत ₹ 9545 ₹ 127

मुरादाबाद में सोने चांदी की कीमत ₹ 9545 ₹ 127

सहारनपुर में सोने चांदी की कीमत ₹ 9545 ₹ 127

मुजफ्फरनगर में सोने चांदी की कीमत ₹ 9545 ₹ 127

फर्रुखाबाद में सोने चांदी की कीमत ₹ 9545 ₹ 127

(यह दरें बैंक बाजार के डेटा के आधार पर हैं जिसमें स्थानीय स्तर उतार चढ़ाव हो सकता है)

निवेशकों को सलाह है कि सोने चांदी में निवेश करने से पहले ठीक से बाजार की पड़ताल कर लें। पूरी तरह संतुष्ट होने के बाद ही जोखिम भरा कोई कदम उठाएं।

1 / 8
Your Score0/ 8
Ramkrishna Vajpei
ABOUT THE AUTHOR

Ramkrishna Vajpei

Ram Krishna Vajpei is a veteran cross-media journalist, political analyst, and data journalism expert whose distinguished career began in 1982. Spanning over four decades across print, broadcast (TV/Radio), and digital platforms, he specializes in rigorous research and deep analytical reporting on socio-political affairs. An authority on modern data journalism and the technical application of AI/LLMs in media, Vajpei also trains next-generation journalists and is currently pursuing a PhD in media studies. His work is defined by an absolute commitment to objectivity and a comprehensive editorial vision.

Next Story