UP Petrol Diesel LPG Rates Today: पेट्रोल डीजल के दाम में मामूली बदलाव तो कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 60 रुपये तक हुआ सस्ता

UP Petrol Diesel LPG Rates Today: पेट्रोल डीजल के ताजा रेट जारी हो गए हैं। एलपीजी के दाम में कोई परिवर्तन नहीं है लेकिन कामर्शियल सिलेंडर सस्ता हुआ है।

Ramkrishna Vajpei
Published on: 24 July 2025 9:00 AM IST
UP Petrol Diesel LPG Rates Today: पेट्रोल डीजल के दाम में मामूली बदलाव तो कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 60 रुपये तक हुआ सस्ता
X

UP Petrol Diesel LPG Rates Today: उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस (एलपीजी) के आज के भाव जारी हो गए हैं। आज कुछ शहरों में ईंधन की कीमतों में मामूली बदलाव हुआ है, जिसे जानने की जरूरत है जबकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम स्थिर बने हुए हैं। जबकि सीएनजी के दाम 93 रुपये प्रति किलो हैं इनमें भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम साठ रुपये तक गिरे।

कहां महंगा कहां सस्ता हुआ पेट्रोल

तेल कंपनियों द्वारा जारी किये गए आज के ताजा रेट के मुताबिक प्रदेश के कई शहरों में पेट्रोल की कीमतों में उतार-चढ़ाव आया है। सबसे महंगा पेट्रोल आज इलाहाबाद में पेट्रोल ₹96.46 प्रति लीटर है, जो कल से ₹0.69 अधिक है। इसके बाद आजमगढ़ और गाजीपुर में भी पेट्रोल ₹96 के पार है। जबकि सबसे सस्ता पेट्रोल झांसी में पेट्रोल ₹94.32 प्रति लीटर है, जो प्रदेश में सबसे कम है। मेरठ में भी पेट्रोल ₹94.43 प्रति लीटर पर उपलब्ध है। राजधानी लखनऊ में आज पेट्रोल ₹94.73 प्रति लीटर पर बिक रहा है, जिसमें ₹0.04 की मामूली बढ़ोतरी हुई है। जबकि गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) में पेट्रोल ₹94.77 प्रति लीटर है और गाजियाबाद में ₹94.70 प्रति लीटर पर स्थिर है।

डीजल कहां सस्ता कहां महंगा

महंगाई को सर्वाधिक प्रभावित करने वाले ईंधन डीजल की कीमतों में भी मिला-जुला रुख देखने को मिला है। सबसे महंगा डीजल इलाहाबाद में ₹89.60 प्रति लीटर है, जो कल से ₹0.66 अधिक है। जबकि सबसे सस्ता डीजल झांसी में ₹87.36 प्रति लीटर पर है।उधर मेरठ में भी डीजल ₹87.49 प्रति लीटर है। लखनऊ में डीजल ₹87.86 प्रति लीटर मिल रहा है, जिसमें ₹0.05 की मामूली वृद्धि हुई है। गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) में डीजल ₹87.89 प्रति लीटर है और गाजियाबाद में ₹87.81 प्रति लीटर पर स्थिर है।

एलपीजी (रसोई गैस) के दाम:

घरेलू एलपीजी सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है, जबकि कमर्शियल सिलेंडर (19 किलोग्राम) के दाम में गिरावट आई है।अधिकांश शहरों में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम स्थिर बने हुए हैं। जैसे आगरा में ₹865.50, लखनऊ में ₹890.50, इलाहाबाद में ₹905.50 और गाजियाबाद/नोएडा/मेरठ में ₹850.50 दाम हैं।

कामर्शियल सिलेंडर

कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में आज ₹58.00 से ₹60.50 तक की कमी आई है।

o आगरा: ₹1,719.50 (-₹58.50)

o लखनऊ: ₹1,787.50 (-₹58.00)

o इलाहाबाद: ₹1,817.50 (-₹58.50)

o गाजियाबाद/नोएडा/मेरठ: ₹1,665.00 (-₹58.50)

1 / 7
Your Score0/ 7
Ramkrishna Vajpei
ABOUT THE AUTHOR

Ramkrishna Vajpei

Ram Krishna Vajpei is a veteran cross-media journalist, political analyst, and data journalism expert whose distinguished career began in 1982. Spanning over four decades across print, broadcast (TV/Radio), and digital platforms, he specializes in rigorous research and deep analytical reporting on socio-political affairs. An authority on modern data journalism and the technical application of AI/LLMs in media, Vajpei also trains next-generation journalists and is currently pursuing a PhD in media studies. His work is defined by an absolute commitment to objectivity and a comprehensive editorial vision.

Next Story