Today UP Bullion Market Report: सराफा बाजार की आज 24 जून 2025 की रिपोर्ट, सोने में मामूली तेजी तो चांदी के दाम स्थिर

Today UP Bullion Market Report: उत्तर प्रदेश में वर्तमान में कोई विशेष त्योहार या शादी ब्याह का सीजन न होने से सराफा बाजार ठंडा है। पेश हैं बाजार की एक तुलनात्मक रिपोर्ट

Ramkrishna Vajpei
Published on: 24 Jun 2025 8:02 AM IST
Today UP Bullion Market Report
X

Today UP Bullion Market Report (Social Media image).

Today UP Bullion Market Report: 24 जून 2025 को उत्तर प्रदेश के सराफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में स्थिरता बनी हुई है। देश के प्रमुख बाजारों के अनुरूप, राज्य में भी आज 24 कैरेट सोने का प्रति ग्राम भाव ₹10,069 और 22 कैरेट सोने का प्रति ग्राम भाव ₹9,230 पर टिका है। इसी तरह, चांदी की कीमत भी प्रति किलोग्राम ₹1,10,000 पर स्थिर बनी हुई है। बैंकबाजार.कॉम की रिपोर्ट भी यही कह रही है कि 22 कैरेट और 24 कैरेट दोनों तरह के सोने की कीमतों में कल के मुकाबले पांच-छह रुपये प्रति ग्राम की मामूली गिरावट के सिवाय आज कोई बदलाव नहीं देखा गया, जबकि चांदी की दरें भी स्थिर बनी हुई हैं।

उत्तर प्रदेश में आज के सोने और चांदी के भाव (Gold Silver Price 24 June 2025)

22 कैरेट सोने का भाव: आज, 24 जून 2025 को, 22 कैरेट सोने की कीमतों में 5-6 रुपये की मामूली बढ़ोतरी के अलावा कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है:

• 1 ग्राम: ₹9,330 (कल: ₹9,325) - ₹05 की बढ़ोतरी

• 8 ग्राम: ₹74,640 (कल: ₹74,600) - ₹40 की बढ़ोतरी

• 10 ग्राम: ₹93,300 (कल: ₹93,250) - ₹50 की बढ़ोतरी

24 कैरेट सोने का भाव: इसी प्रकार, 24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमतों में भी कल की तुलना में आज कोई परिवर्तन नहीं है:

• 1 ग्राम: ₹9,797 (कल: ₹9,791) – ₹06 की बढ़ोतरी

• 8 ग्राम: ₹78,376 (कल: ₹78,328) - ₹48 की बढ़ोतरी

• 10 ग्राम: ₹97,970 (कल: ₹97,910) - ₹60 की बढ़ोतरी

चांदी का भाव:

• 1 ग्राम: ₹120

• 1 किलोग्राम: ₹1,20,000

मई 2025 में उत्तर प्रदेश में की कीमत का रुझान

बुलियन मार्केट में जून माह में अब तक का सोने की कीमतों का रुझान देखते हुए अगर मई महीने में उत्तर प्रदेश में सोने की कीमत को देखते हैं तो 1 मई 2025 को सोने की कीमत 9,319 रुपये प्रति ग्राम पर खुली थी। और 31 मई 2025 को सोने की कीमत 9,471 रुपये प्रति ग्राम थी, जो मई भर में सोने की कीमतों में स्पष्ट वृद्धि को दर्शाता है। उत्तर प्रदेश में मई महीने में उच्चतम और निम्नतम कीमतें क्रमशः 9,682 रुपये और 9,146 रुपये प्रति ग्राम दर्ज की गईं।

उत्तर प्रदेश में 24 कैरेट सोने की कीमत में महीने के दौरान 1.63% की वृद्धि हुई है। यह मामूली वृद्धि दर्शाती है कि महीने के दौरान सोने की कीमत थोड़ी अधिक हो गई।

नोटः सोने चांदी की कीमतें बैंक बाजार डाट काम में दिये गए डेटा पर आधारित हैं।

1 / 7
Your Score0/ 7
Ramkrishna Vajpei
ABOUT THE AUTHOR

Ramkrishna Vajpei

Ram Krishna Vajpei is a veteran cross-media journalist, political analyst, and data journalism expert whose distinguished career began in 1982. Spanning over four decades across print, broadcast (TV/Radio), and digital platforms, he specializes in rigorous research and deep analytical reporting on socio-political affairs. An authority on modern data journalism and the technical application of AI/LLMs in media, Vajpei also trains next-generation journalists and is currently pursuing a PhD in media studies. His work is defined by an absolute commitment to objectivity and a comprehensive editorial vision.

Next Story