Chhattisgarh News: अवकाश में भी प्रशासन सक्रिय: CM साय ने पहले से शुरू की कलेक्टर्स बैठक, दिए सख्त निर्देश

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के CM विष्णु देव साय ने अवकाश के दिन भी कलेक्टर्स बैठक बुलाई। धान खरीदी की तैयारियों पर जोर, पारदर्शिता और 100% पंजीकरण सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश।

Harsh Sharma
Published on: 12 Oct 2025 4:26 PM IST (Updated on: 12 Oct 2025 4:27 PM IST)
Chhattisgarh News: अवकाश में भी प्रशासन सक्रिय: CM साय ने पहले से शुरू की कलेक्टर्स बैठक, दिए सख्त निर्देश
X

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को प्रशासनिक कामकाज की गति बनाए रखने के लिए अवकाश के दिन ही कलेक्टर्स की बैठक बुलाई। खास बात यह रही कि मंत्रालय में यह बैठक पहले तय समय से पहले ही शुरू हुई। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री स्वयं ने की। इसमें मुख्य सचिव, विभागीय सचिव, संभागायुक्त और सभी जिलों के कलेक्टर शामिल हुए। बैठक में मुख्यमंत्री ने राज्य की शासकीय योजनाओं के कार्यान्वयन की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए कि योजनाओं का क्रियान्वयन समय पर और सही ढंग से होना चाहिए।

धान खरीदी की तैयारियों पर CM का जोर, कलेक्टर होंगे जिम्मेदार

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से धान खरीदी की तैयारियों पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि 15 नवंबर से प्रदेश में धान खरीदी शुरू होगी। इसके लिए कलेक्टरों को तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने साफ किया कि धान खरीदी में किसी भी तरह की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित कलेक्टर जिम्मेदार होंगे। साथ ही, प्रभारी सचिवों को निर्देश दिए गए कि वे जिलों में धान खरीदी की निगरानी करें और संवेदनशील केंद्रों पर खास ध्यान दें। राज्य सरकार का मकसद है कि किसानों को सही समय पर और सही तरीके से उनकी उपज का मूल्य मिले।

धान खरीदी में पारदर्शिता और 100% पंजीकरण पर CM का निर्देश

उन्होंने कहा कि धान खरीदी पूरी पारदर्शी और आसान तरीके से हो, ताकि किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो। इसके लिए इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से निगरानी बढ़ाई जाएगी। अंतरराज्यीय और सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष ध्यान रखा जाएगा। साथ ही, विशेष पिछड़ी जनजातियों के किसानों का पंजीकरण आसान बनाया जाए। कलेक्टरों को निर्देश दिए गए हैं कि विशेष शिविरों के माध्यम से सभी किसानों का 100% पंजीकरण सुनिश्चित करें।

1 / 4
Your Score0/ 4
Harsh Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Harsh Sharma

Harsh Sharma is a Content Writer at Newstrack.com.

Next Story