TRENDING TAGS :
सोनम ने रचा था खूनी खेल! टिकट से लेकर कत्ल तक सब कुछ था प्लान का हिस्सा, राज कुशवाहा निकला इन सबका मास्टरमाइंड
Raja Raghuvanshi Murder Case: शिलॉंग हनीमून केस में बड़ा खुलासा, राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश में सोनम का नाम शामिल, मास्टरमाइंड राज कुशवाह गिरफ्तार। टिकट से लेकर कत्ल तक सब कुछ प्लान किया गया था। पुलिस जांच जारी, जल्द और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
Raja Raghuvanshi Murder Case: शिलॉंग हनीमून केस में बड़ा खुलासा हुआ है। इंदौर और मेघालय पुलिस की संयुक्त जांच में यह सामने आया है कि राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश पहले से रची गई थी। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, राज कुशवाह, विक्की ठाकुर और आनंद। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस हत्या का मास्टरमाइंड राज कुशवाह था। वह लगातार राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी के संपर्क में था। पुलिस ने कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) के आधार पर उसकी लोकेशन ट्रेस की और उसे गिरफ्तार कर लिया।
सबसे पहले राजा पर हमला आनंद ने किया
सूत्रों के मुताबिक, सबसे पहले राजा पर हमला आनंद ने किया था। इसके बाद विक्की और राज ने मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया। इंदौर क्राइम ब्रांच ने इस मामले में गाजीपुर पुलिस को अहम जानकारी दी, जिसके आधार पर सोनम रघुवंशी ने नंदगंज थाने में आत्मसमर्पण किया। एक और चौंकाने वाली बात ये सामने आई है कि मेघालय की ट्रिप के लिए टिकट सोनम ने खुद बुक की थी, लेकिन वापसी की कोई टिकट नहीं कराई गई थी। इससे शक गहराता है कि राजा की हत्या की प्लानिंग पहले से कर ली गई थी।
जल्द ही और गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई जा रही है
फिलहाल राज कुशवाह और विक्की ठाकुर इंदौर पुलिस की हिरासत में हैं। उनसे पूछताछ जारी है। वहीं तीसरे आरोपी आनंद को शिलॉंग पुलिस ने मध्यप्रदेश के सागर से पकड़ा है और अपने साथ मेघालय ले गई है। पुलिस अब कॉल रिकॉर्ड, लोकेशन डेटा और अन्य तकनीकी सबूतों की मदद से जांच को आगे बढ़ा रही है। ऐसा माना जा रहा है कि इस साजिश में और भी लोग शामिल हो सकते हैं। जल्द ही और गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई जा रही है। यह पूरा मामला एक प्रेम संबंध और साजिश की खौफनाक तस्वीर पेश करता है, जिसने एक पति की जान ले ली और एक पत्नी को जेल के रास्ते पर ला दिया।


