BPSSC Range Officer Admit Card 2025 जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउलोड

BPSSC Range Officer Admit Card 2025: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की ओर से रेंज ऑफिसर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं।

Sonal Verma
Published on: 8 Aug 2025 3:57 PM IST
BPSSC Range Officer Admit Card 2025
X

BPSSC Range Officer Admit Card 2025

BPSSC Range Officer Admit Card 2025: बिहार पुलिस रेंज ऑफिसर के पदों पर भर्ती परीक्षा में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए अहम खबर है। : बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की ओर से रेंज ऑफिसर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने इस वैकेंसी में अप्लाई किया है वे अपना एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट bpsssc.bihar.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करना होगा।

इस दिन होगा एग्जाम (BPSSC Range Officer Exam Date 2025)

बिहार राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की ओर से रेंज ऑफिसर की भर्ती परीक्षा 24 अगस्त, 2025 को आयोजित कराई जाएगी। यह परीक्षा दो शिफ्टस में आयोजित कराई जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से लेकर 11 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक आयोजित कराई जाएगी। सुबह की पाली में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में सुबह 8.30 बजे तक और दोपहर की पाली में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को दोपहर 12.30 बजे तक परीक्षा केंद्र में रिपोर्ट करना होगा।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड (How to Download BPSSC Range Officer Admit Card 2025)

- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर विजिट करें

- अब वेबसाइट के होमपेज पर "Admit Card of Range Officer of Forests” लिंक पर क्लिक करें

- इसके बाद निर्धारित क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करें

- अब आपकी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा

- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें

एडमिट कार्ड के साथ ये डॉक्यूमेंट्स भी ले जाना है जरूरी

आधिकारिक अधिसूचना के तहत परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाक के माध्यम से नहीं भेजा जाएगा। इसके अतिरिक्त, सभी उम्मीदवारों को परीक्षा वाले दिन अपना एडमिट कार्ड, फोटो, पहचान पत्र आदि परीक्षा केंद्र में लाना अनिवार्य है, अन्यथा उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

1 / 8
Your Score0/ 8
Sonal Verma
ABOUT THE AUTHOR

Sonal Verma

Sonal Verma is a former Reporter at Newstrack.com.

Next Story