NEET UG Counselling 2025 राउंड-1के लिए च्वाइस फिलिंग की लास्ट डेट आज, जानें कब आयेगा रिजल्ट

NEET UG Counselling 2025: नीट यूजी काउंसलिंग 2025 राउंड-1के लिए MCC की ओर से च्वाइस फिलिंग डेट को एक बार फिर से एक्सटेंड कर दिया गया है।

Sonal Verma
Published on: 11 Aug 2025 4:52 PM IST
NEET UG Counselling 2025
X

NEET UG Counselling 2025

NEET UG Counselling 2025: नीट यूजी काउंसिलिंग राउंड 1 में हो रही दिक्कतों के चलते मेडिकल काउंसिल कमेटी (MCC) की ओर से एक बार फिर से च्वाइस फिलिंग की लास्ट डेट को एक्सटेंड कर दिया गया है। कैडिडेट्स आज यानी 11 अगस्त 2025 रात्रि 11:59 बजे तक च्वाइस फिलिंग कर सकते हैं। ऐसे में जो भी छात्र अभी तक च्वाइस फिलिंग नहीं कर सके हैं वे बिना देरी करते हुए ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं क्योंकि आज के बाद च्वाइस फिलिंग विंडो बंद कर दी जाएगी।

च्वाइस फिलिंग का स्टेप बाई स्टेप प्रोसेस (NEET UG Counselling 2025 Choice Filling Step by Step Process)

- नीट यूजी काउंसिलिंग 2025 च्वाइस फिलिंग के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जायें

- वेबसाइट के होम पेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरें

- पंजीकरण होने के बाद उम्मीदवारों को निर्धारित च्वाइस फिलिंग करने के साथ ही शुल्क जमा करें

- अंत में अभ्यर्थियों को पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म को सबमिट कर दें

आज नहीं आयेगा रिजल्ट

यूजी काउंसिलिंग राउंड 1 के लिए अलॉटमेंट रिजल्ट आज यानी 11 अगस्त 2025 को जारी किया जाना था। लेकिन अब च्वाइस फिलिंग की डेट को आज रात तक बढ़ा दिया गया है ऐसे में आज परिणाम घोषित नहीं किया जायेगा। अनुमान है कि च्वाइस फिलिंग संपन्न होने के बाद एमसीसी कल 12 अगस्त को परिणाम की घोषणा कर सकता है।

काउंसलिंग के लिए जरूरी हैं ये डॉक्यूमेंट्स (NEET UG Counselling 2025 Important Documents)

- नीट स्कोरकार्ड

- नीट परीक्षा का एडमिट कार्ड

- 10वीं का प्रमाण पत्र और मार्कशीट

- 12वीं का प्रमाण पत्र और मार्कशीट

- आईडी प्रूफ (आधार/ पैन कार्ड/ ड्राइविंग लाइसेंस/ पासपोर्ट) आठ पासपोर्ट साइज फोटो

- प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर

- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

- दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

ऐसे करें चेक (How to Check NEET UG Counselling 1st Allotment List 2025)

- अलॉटमेंट लिस्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जायें

- अब वेबसाइट के होम पेज पर “NEET UG Counselling Round 1 Result 2025” लिंक पर क्लिक करें

- इसके बाद नीट रोल नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करें

- अलॉटमेंट लिस्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी

- रिजल्ट देखने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें

1 / 8
Your Score0/ 8
Sonal Verma
ABOUT THE AUTHOR

Sonal Verma

Sonal Verma is a former Reporter at Newstrack.com.

Next Story